ऑटोमोबाइल

Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा थार रॉक्स ने मनवाया अपना लोहा, Bharat NCAP क्रैश टेस्टिंग में हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Mahindra Thar Roxx: 15 अगस्त के थार रॉक्स ने भारतीय बाजार में अपनी शुरुआत की है। इसके वेटिंग पीरियड की बात करें तो 9 महीने से 15 महीने के बीच है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2024, 6:18 PM IST
mahindra thar roxx

Mahindra Thar Roxx Safety Rating: भारत में खासकर युवाओं के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रही महिंद्रा थार रॉक्स, को भारत एनसीएपी (Bharat NCAP) क्रैश टेस्टिंग में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। थार रॉक्स, XUV 3X0 और XUV 400 EV के साथ परफेक्ट 5-स्टार स्कोर करने वाली तीसरी महिंद्रा एसयूवी है।

भारत एनसीएपी के मुताबिक, थार रॉक्स ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) दोनों में ही अच्छा स्कोर किया है। साथ ही आपको बता दें, यह एसयूवी भारत एनसीएपी से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी भी है।

Mahindra Thar Roxx Safety Features: सेफ्टी फीचर्स?

थार रॉक्स में स्टैंडर्ड तौर पर; 6 एयरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और सीटबेल्ट रिमाइंडर (SBR) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। टॉप-एंड वेरिएंट में, लेवल 2 ADAS सूट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल (BLD) भी दिया गया है।

Thar Roxx Adult Occupant Protection: एडल्टऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग?

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग में थार रॉक्स ने 32 में से 31.09 अंक प्राप्त किए, जो भारत एनसीएपी टेस्ट में सबसे ज्यादा है। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में, एसयूवी ने 16 में से 15.09 अंक हासिल किए हैं, वहीं साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 16 अंक के साथ जबरदस्त स्कोर किया है।

Thar Roxx Child Occupant Protection: चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग?

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग की बात करें तो, 49 में से 45 अंक के साथ भारत एनसीएपी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। थार रॉक्स को डायनामिक स्कोर के लिए पूरे 24 अंक और सीआरएस इंस्टॉलेशन के लिए पूरे 12 अंक मिले हैं। व्हीकल असेसमेंट स्कोर में इस एसयूवी ने 13 में से 9 अंक अंक प्राप्त किया है।

Mahindra Thar Roxx Waiting Period: महिंद्रा थार रॉक्स का वेटिंग पीरियड?

15 अगस्त के थार रॉक्स ने भारतीय बाजार में अपनी शुरुआत की है। इसके वेटिंग पीरियड की बात करें तो 9 महीने से 15 महीने के बीच है। जबरदस्त डिमांड को देखते हुए कंपनी इसका प्रोडक्शन 9,500 यूनिट प्रति माह से बढ़ाकर 11,000 यूनिट्स प्रति माह करने की तैयारी कर रही है। जिससे इसके वेटिंग पीरियड में कमी आएगी।

Updated on:
14 Nov 2024, 6:18 PM IST
Published on: