23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2024 Maruti Dzire: डीलरशिप पहुंचना शुरू हुई नई मारुति डिजायर, जल्द स्टार्ट होगी डिलीवरी

2024 Maruti Dzire: इस नई सेडान में एक नया 1.2-लीटर Z सीरीज तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। ट्रांसमिशन की बात करें तो 5 -स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 13 Nov 2024, 12:52 PM IST

2024 Maruti Dzire

2024 Maruti Suzuki Dzire: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपने नए प्रोडक्ट के रूप में नेक्स्ट जनरेशन मारुति डिजायर को भारत में लॉन्च किया है। यह नई कॉम्पैक्ट सेडान चार वेरिएंट्स - LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये है। लॉन्चिंग के बाद अब, यह अपडेटेड सेडान देश के सभी शोरूम में पहुंचना शुरू हो गई है, जल्द ही डिलीवरी भी स्टार्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें– Honda GL1800 Gold Wing: होंडा की इस बाइक में आई खराबी, कंपनी ने जारी किया रिकॉल

2024 Maruti Dzire Highlights: हाइलाइट्स?

नई मारुति डिजायर में रिवाइज्ड फ्रंट फेसिया और रियर प्रोफाइल देखने को मिलता है, एक्सटीरियर हाइलाइट्स में एक नई वर्टिकल ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप और डीआरएल, री-डिजाइंड फ्रंट और रियर बंपर, अलॉय व्हील का नया सेट और वाई-शेप एलईडी टेललैंप शामिल हैं।

यह भी पढ़ें– Mercedes AMG C63 E: भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज की ये लग्जरी कार; कीमत 1.95 करोड़ रुपये, जानें खासियत

2024 Maruti Dzire Features: फीचर्स?

फीचर्स में, 9 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, रियर एसी वेंट, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें– Tata Curvv: टाटा कर्व एसयूवी की डिमांड हुई तेज, जानें डिलीवरी के लिए कितना करना होगा इंतजार

2024 Maruti Dzire Powertrain: पॉवरट्रेन?

इस नई सेडान में एक नया 1.2-लीटर Z सीरीज तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। ट्रांसमिशन की बात करें तो 5 -स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। नई डिजायर में CNG फ्यूल का भी ऑप्शन मिलता है।

यह भी पढ़ें– 2024 Honda Amaze: होंडा ने रिवील किया नई अमेज का इंटीरियर और एक्सटीरियर, 4 दिसंबर को होगी लॉन्च