
Tata Curvv SUV: देश की दिग्गज कार निर्माता टाटा मोटर्स को पिछले कुछ महीनों से महिंद्रा एंड महिंद्रा और अन्य ऑटो कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां तक कि अपने सेगमेंट में राज करने वाली नेक्सन और पंच भी अपने कंपटीटर्स के सामने घुटने टेकते नजर आईं। इस दौरान टाटा मोटर्स ने हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिए अपनी Curvv.ev और Curvv ICE मॉडल को देश में लॉन्च किया। स्टार्टिंग में यह दोनों मॉडल ग्राहकों को आसनी से मिल रहे थे, लेकिन अब नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें लंबा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।
ऑटो कार इंडिया के मुताबिक, Curvv.ev पर एक महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। कर्व डीजल मॉडल के लिए 2 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा, वहीं कर्व पेट्रोल मॉडल के लिए आपको सबसे ज्यादा तीन महीने वेट करना होगा। इस बढ़े वेटिंग पीरियड के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रोडक्ट की हाई डिमांड भी शामिल है। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है, इनमें से पेट्रोल वेरिएंट की सबसे ज्यादा डिमांड है।
टाटा कर्व के ICE और EV दोनों मॉडल में ठूस-ठूस के फीचर्स भरे गए हैं, जिसमें, इलेक्ट्रिक टेल गेट, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, 12.3-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बहुत कुछ शामिल है। पॉवर फिगर की बात करें इसके EV मॉडल में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं जिसमें, 45 kWh और 55 kWh शामिल हैं। रेंज की बात करें तो क्रमशः 350 Km और 400 Km से ज्यादा है।
ICE (पेट्रोल-डीजल) वेरिएंट की बात करें तो, टाटा कर्व में दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। जिसमें, 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (118 bhp और 170 Nm), 1.2-लीटर TGDi (122 bhp और 225 Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (116 bhp और 260 Nm) शामिल हैं। तीनों यूनिट मैनुअल और डीसीए गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ आती हैं।
EV मॉडल की कीमत 17.49 लाख रुपये से 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं ICE मॉडल्स 10 लाख रुपये से 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच में उपलब्ध हैं।
Published on:
12 Nov 2024 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
