23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

How To Increase Car Mileage: कार के कम माइलेज से हैं परेशान? तो अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स, होगा फायदा

How To Increase Car Mileage: अगर आपकी गाड़ी का टायर प्रेशर मेंटेन नहीं होगा तो इसका सीधे प्रभाव माइलेज पर पड़ेगा। इसलिए समय-समय पर टायर प्रेशर को चेक करते रहें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 11 Nov 2024, 4:22 PM IST

How To increase car mileage

5 Important Tips To Improve Car Mileage: भारतीय कार बाजार में ऐसी बहुत सी गाड़ियां मौजूद हैं जो दमदार माइलेज के साथ आती हैं, कंपनियों का भी फोकस फ्यूल एफिसिएंसी पर रहता है। अगर आप भी अपनी गाड़ी के कम माइलेज से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, किसी भी गाड़ी से अच्छा माइलेज प्राप्त करने के लिए कई सारी छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखने की जरुरत होती है, जैसे - गाड़ी चलाने का तरीका सही है या नहीं, टाइम से सर्विस हो रही है या नहीं।

आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिनकी सहायता से अपनी कार से अच्छा माइलेज प्राप्त कर सकते हैं।

Best Speed For Mileage in Car: कार चलाने का तरीका?

सही से गाड़ी चलाने का एक फायदा यह भी कि आपके साथ दुर्घटना की संभावना कम रहती है, शायद आप जानते हों कि अगर गाड़ी सही से नहीं चलाई जा रही है तो इसका गहरा प्रभाव माइलेज पर भी पड़ता है। आपको फास्ट ड्राइविंग से बचना चाहिए, अच्छा माइलेज पाने के लिए 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड बेहतर है। इसके आलावा ड्राइविंग के समय ब्रेक, क्लच या स्टीरियरिंग को बार-बार बिना वजह न घुमाएं, इसका इम्पैक्ट माइलेज पर पड़ता है, इसलिए आप गाड़ी को सही से चलाएं।

यह भी पढ़ें– 2024 Maruti Dzire: मारुति ने लॉन्च की नई डिजायर; कीमत 6.79 लाख रुपये, जानें खासियत

How to Increase Car Mileage in India: सही जगह पर ही डलवाएं फ्यूल

बहुत सारे लोग कहीं से भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवा लेते हैं, ख़राब क्वालिटी के पेट्रोल या डीजल का प्रभाव आपकी गाड़ी के माइलेज पर पड़ता है। इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि, हमेशा अच्छे पेट्रोल पंप पर ही फ्यूल भरवाएं।

5 Steps to Improving Your Car's Mileage: ओवरलोडिंग से बचें

प्रयास करें कि ओवरलोडिंग न हो, क्योंकि गाड़ी के इंजन पर ज्यादा लोड पड़ने पर सही माइलेज नहीं मिलता है। इसलिए बूट स्पेस में अननेसेसरी सामान न रखें। इसके आलावा कार में लोगों को ठूस-ठूसकर न भरें, ऐसा करने पर आपकी कार का माइलेज कम होगा।

यह भी पढ़ें– Hyundai Offers November 2024: खरीदनी है हुंडई की नई कार, तो इस महीने में मिल रहा है 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Keep Tyre Pressure in Check: मेंटेन रखें टायर प्रेशर

अगर आपकी गाड़ी का टायर प्रेशर मेंटेन नहीं होगा तो इसका सीधे प्रभाव माइलेज पर पड़ेगा। इसलिए समय-समय पर टायर प्रेशर को चेक करते रहें। आजकल ज्यादातर गाड़ियां टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस होती हैं। इसके आलावा इस बात का ध्यान रखें कि, समय से गाड़ी की सर्विसिंग हो, जिससे आपकी कार अच्छा माइलेज देगी।

यह भी पढ़ें– Honda Activa Electric: खरीदना है नया स्कूटर? तो ठहरिए; 27 नवंबर को आ रही है एक्टिवा इलेक्ट्रिक, इतनी होगी रेंज