
2024 Honda Amaze
New 2024 Honda Amaze: दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) अपनी थर्ड जनरेशन कॉम्पैक्ट सेडान अमेज को भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने अपने फेसबुक सोशल मीडिया हैंडल पर इस अपकमिंग कार के स्केच जारी कर दिए हैं। जिससे पुष्टि होती है कि नई अमेज के इंटीरियर और एक्सटीरियर में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसका मुकाबला हालिया लॉन्च 2024 मारुति डिजायर सहित सेगमेंट में हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर जैसी कारों से होगा।
इंटीरियर की बात करें तो, नई होंडा अमेज में डुअल-टोन, रिवाइज्ड डैशबोर्ड देखने को मिलता है, जिसमें एक फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और रेक्टएंगुलर एसी वेंट दिए गए हैं। डैश में जाली जैसा पैटर्न है, साथ ही दाईं ओर टच-कैपेसिटिव बटन और एक छोटी स्क्रीन वाला HVAC पैनल दिया गया है। इस सेडान में माउंटेड कंट्रोल के साथ एक नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, साथ ही सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेज सीट अपहोल्स्ट्री देखने को मिलेगी।
2024 होंडा अमेज के फीचर्स की जानकारी अभी सामने नही आई है, लेकिन इसमें वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 12V पावर आउटलेट और बहुत कुछ मिलने की संभावना है। अटकलें यह भी बताती हैं कि होंडा, नई अमेज को ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी से लैस कर सकती है।
डिजाइन और लुक की बात करें तो नई अमेज में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसका फ्रंट फेसिया ग्लोबल-स्पेक सिविक से इंस्पायर्ड है। इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न वाली नई ग्रिल, स्लीकर एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नया रियर स्पॉइलर और शार्क-फिन एंटीना देखने को मिलेगा। इसमें न्यू डिजाइंड अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं।
इसके इंजन में बदलाव नहीं होगा, इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मिलेगा। यह 4-सिलेंडर मोटर 90bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें मैनुअल और CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों ही देखने को मिलेंगे।
Updated on:
12 Nov 2024, 11:22 AM IST
Published on:
12 Nov 2024, 11:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.