
Mercedes AMG C63 E Launched: लग्जरी कार मेकर कंपनी Mercedes-AMG ने भारतीय बाजार में C63 S E Performance सेडान को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, डिलीवरी की बात करें तो अगले साल अप्रैल से स्टार्ट होने की उम्मीद है।
चलिए जानते हैं इस परफॉर्मेंस कार की खासियत के बारे में-
नई C 63 S E Performance के पॉवरट्रेन की बात करें तो, इसमें 2.0-लीटर, फोर-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, 476hp का पावर और 545Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसे 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। साथ ही इसके इंजन को रियर एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। इसका कम्बाइंड आउटपुट 680hp और 1,020Nm है। इसके आलावा इसमें 6.1kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसकी सहायता से इस कार को बिना पेट्रोल के 13 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
Mercedes का दावा है कि यह सेडान, 0-100kph की रफ्तार महज 3.4 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड करीब 280Kmph है। इसमें 8 ड्राइव मोड दिए गए हैं।
Mercedes AMG C 63 S E Performance का डिजाइन स्टैंडर्ड C-क्लास के थोड़ा अलग है। इसमें 20-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इंटीरियर की बात करें तो, इसे ऑल-ब्लैक थीम और AMG-स्पेशल स्टीयरिंग व्हील से लैस किया गया है। फीचर्स में, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और हेड-अप डिस्प्ले के साथ 15-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम सहित बहुत कुछ देखने को मिलता है।
सेफ्टी के लिहाज से इसमें आपको ADAS सिस्टम के साथ 7 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। नई Mercedes AMG C 63 S E Performance की पॉवर और कंफर्ट दोनों जबरदस्त हैं।
Updated on:
12 Nov 2024, 4:47 PM IST
Published on:
12 Nov 2024, 4:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.