ऑटोमोबाइल

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Mahindra XEV 7e इलेक्ट्रिक एसयूवी, लीक हुई डिटेल्स

Mahindra XEV 7e leaked: महिंद्रा XEV 7e अपने प्रीमियम फीचर्स, दमदार डिजाइन और शानदार रेंज के कारण इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन साबित हो सकती है।

2 min read
Jan 15, 2025

Mahindra XEV 7e (XUV700 Electric) SUV: भारतीय कारमेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को विस्तार देने में जुटी है। हाल ही में कंपनी ने Mahindra BE 6 और XEV 9e को लॉन्च किया था। अब Mahindra XEV 7e को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें इसके डिजाइन और इंटीरियर से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। चलिए जानते हैं इस अपकमिंग ईवी के एक्सपेक्टेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

Mahindra XEV 7e Design, Features: कैसा है डिजाइन?

महिंद्रा XEV 7e का डिजाइन काफी आकर्षक और एडवांस होगा। यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी, मौजूदा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा, जिसे पहले XUV.e8 के नाम से दिखाया गया था, लेकिन अब इसे XEV 7e कहा जा रहा है। हाल ही में लीक हुई एक तस्वीरों के मुताबिक, इसके प्रोडक्शन मॉडल में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फ्रंट डिजाइन इसमें XEV 9e की तरह ट्राएंगल हेडलैंप हाउसिंग और उल्टे L-आकार के DRL दिए गए हैं। इसका नया बंपर और स्ट्रांग डिजाइन, जो इसे दमदार लुक देता है। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स के साथ यह ज्यादा स्टाइलिश दिखती है।

Mahindra XEV 7e Interior: कैसा है इंटीरियर?

Mahindra XEV 7e को प्रीमियम फीचर्स और कंफर्टेबल इंटीरियर के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 3-रो सीटिंग लेआउट, पैनोरमिक सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावां लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड सीटें, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, थ्री-स्क्रीन सेटअप और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम देखने को मिल सकता है।

Mahindra XEV 7e Performance, Range: परफॉर्मेंस और रेंज?

XEV 7e के पावरट्रेन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह संभावना है कि इसमें BE 6 और XEV 9e की बैटरी यूनिट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें दो विकल्प 59-kWh और 79-kWh मौजूद हैं, इसकी रेंज 600-650 किमी रेंज की हो सकती है।

Mahindra XEV 7e Price: कीमत और लॉन्चिंग?

Mahindra XEV 7e को 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 21 लाख रुपये हो सकती है। महिंद्रा XEV 7e अपने प्रीमियम फीचर्स, दमदार डिजाइन और शानदार रेंज के कारण इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन साबित हो सकती है।

Updated on:
15 Jan 2025 06:01 pm
Published on:
15 Jan 2025 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर