Mahindra XUV 3XO का वेटिंग पीरियड कुछ वेरिएंट्स के लिए 1 साल तक पहुंच गया है। जानें इसके फीचर्स, इंजन विकल्प, सेफ्टी टेक्नोलॉजी और कीमत की पूरी जानकारी।
Mahindra XUV 3XO Waiting Period: महिंद्रा की सब-फोर-मीटर एसयूवी XUV 3XO का अपडेटेड वेटिंग पीरियड सामने आया है। यह एसयूवी टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेज़ा, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी कारों को टक्कर देती है। कुछ वेरिएंट्स के लिए इस पर एक साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
मार्च 2025 तक, XUV 3XO के MX1 वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 52 हफ्ते (यानि लगभग 1 साल) तक पहुंच गया है। वहीं, MX2, MX2 Pro, MX3 और MX3 Pro वेरिएंट्स के पेट्रोल मॉडल के लिए 10 हफ्ते और डीजल मॉडल के लिए 2 हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा।
महिंद्रा XUV 3XO के AX5 वेरिएंट के पेट्रोल मॉडल के लिए 8 हफ्ते और डीजल मॉडल के लिए 2 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है। वहीं, अन्य सभी वेरिएंट्स के लिए यह अवधि समान रूप से 2 हफ्ते की रखी गई है।
Mahindra XUV 3OO में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, एड्रेनॉक्स कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, हरमन कार्डन का 7-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 26.03 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा, यह ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, रियर एसी वेंट्स और 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा जैसी सुविधाओं से लैस है।
पावरट्रेन - इंजन की बात करें तो Mahindra XUV 3OO में दो पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं। पहला, 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 111 हॉर्सपावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा, 1.2-लीटर टर्बो TGD इंजन, जो 131 हॉर्सपावर और 230Nm टॉर्क देने में सक्षम है।
सेफ्टी फीचर्स - सेफ्टी के लिहाज से, इसमें 6 एयरबैग, 35 सेफ्टी फीचर्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ट्रिप समरी और रिमोट व्हीकल कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह सेगमेंट में एक सुरक्षित एसयूवी बनती है।
कीमत - कीमत की बात करें तो Mahindra XUV 3OO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 15.56 लाख रुपये तक जाती है।