ऑटोमोबाइल

Mahindra XUV700 का शानदार फीचर ड्राइवर को देगा सुरक्षा, 14 अगस्त को सामने आएगी पहली झलक

Mahindra XUV700 की पहली झलक 14 अगस्त 2021 को शाम 4 बजे सामने आ जाएगी। कार की लॉन्च से पहले Mahindra and Mahindra ने अपना लोगो भी चेंज कर दिया है।

2 min read
mahindra xuv700

नई दिल्ली। इस साल स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले Mahindra and Mahindra अपनी स्मार्ट कार Mahindra XUV700 का फर्स्ट लुक सामने लाने वाला है। इसमें कई ऐसे बेहतरीन फीचर होंगे जो ड्राइवर को सुरक्षा प्रदान करते हैं। Mahindra XUV700 की पहली झलक 14 अगस्त 2021 को शाम 4 बजे सामने आ जाएगी।

अधिकतर कंपनियां अपनी नई गाड़ी की लॉन्चिंग से पहले उसके कैमोफ्लेज लुक को सामने लाती हैं। मगर Mahindra अपनी XUV700 का फर्स्ट लुक सीधे अनकवर्ड लॉन्च करने वाला है। कार की लॉन्च से पहले Mahindra and Mahindra ने अपना लोगो भी चेंज कर दिया है। कंपनी ने 21 वर्ष बाद अपने लोगो में बदलाव किया है। ये लोगों सबसे पहले Mahindra XUV700 पर दिखाई देने वाला है। कार का अनुमानित कीमत 13 से 20 लाख रुपये तक बताई जा रही है।

Mahindra XUV700 ब्लू शेड में होगी!

महिंद्रा की नई कार किस कलर में होगी, इसे लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। अगर कंपनी के टीजर और उसकी ब्रांडिंग फिल्म पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि Mahindra XUV700 ब्लू शेड में सामने आ सकती है। कंपनी ने नई कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। इनमें स्मार्ट डोर हैंडल, स्काईरूफ, पर्सनलाइज्ड स्पीड अलर्ट, ऑटोमेटिक लाइट बूस्टर जैस फीचर्स शामिल हैं।

ड्राइवर के नींद में होने पर करेगी आगाह

Mahindra XUV700 में सबसे अलग फीचर ड्राइवर के नींद में होने के दौरान उसे सतर्क करना है। सुरक्षा के नजरिए से देखा जाए तो ये फीचर उनके लिए बड़ा कमाल का है, जो लंबी ड्राइव पर अकसर जाया करते हैं। ये ड्राइवर के नींद में होने पर उसे आगाह करती है। कंपनी ने कार में स्मार्ट एयर फिल्टर भी दिया है।

Mahindra XUV700 एक पांच सीटर कार है। ऐसे में इसका मुकाबला Hyundai Alcazar और Tata Safari से है। कंपनी की ओर से दावा है कि ये अब तक की सबसे प्रीमियम कारों में से एक है। ये कार कंपनी की फ्यूचर स्ट्रैटजी को दर्शाती है।

Published on:
11 Aug 2021 04:52 pm
Also Read
View All