ऑटोमोबाइल

Maruti Alto K10 पर ₹85,000 की छूट! 6 एयरबैग और शानदार फीचर्स के साथ जानें ऑफर डिटेल्स

Maruti Alto K10 पर इस मार्च में ₹85,000 तक की छूट मिल रही है। ऑल्टो के10 में 1.0L डुअलजेट इंजन, 6 एयरबैग, और स्मार्ट फीचर्स के साथ शानदार माइलेज मिलता है। जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स की डिटेल।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2025, 4:13 PM IST
Maruti Alto K10 Discount March 2025

Maruti Alto K10 discount March 2025: ऑल्टो K10, जिसकी कीमत 4.23 लाख रुपये से 6.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है, इस महीने यह एंट्री-लेवल कार आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध है। AMT वेरिएंट पर 85,000 रुपये तक और पेट्रोल-मैनुअल व CNG वेरिएंट पर 80,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। हाल ही में इसे कंपनी ने अपडेट किया है। कीमत में भी लगभग 16,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है क्योंकि अब सभी वेरिएंट में छह एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं।

1.0-लीटर इंजन की पावर और परफॉर्मेंस?

मारुति ऑल्टो K10 में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर K10C डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है। यह इंजन पेट्रोल वेरिएंट में 67PS की पावर और 89Nm का टॉर्कजनरेट करने में सक्षम है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 24.39 kmpl, पेट्रोल AMT वेरिएंट 24.90 kmpl, और CNG वेरिएंट 33.85 km/kg की शानदार फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है।

मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स

मारुति ऑल्टो K10 में कई शानदार फीचर्स और सेफ्टी उपकरण दिए गए हैं, जो इसे एक किफायती लेकिन सुरक्षित और स्टाइलिश कार बनाते हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें नया डैशिंग ग्रिल, स्वीप-बैक हेडलैम्प्स, बॉडी-कलर्ड ORVMs और डोर हैंडल्स मिलते हैं। साथ ही, स्टाइलिश व्हील कवर, हलोजन हेडलैम्प्स और कुछ वेरिएंट्स में LED DRLs भी दिए गए हैं। इंटीरियर और कम्फर्ट फीचर्स के तहत कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है। इसके अलावा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल AC और हीटर, यूएसबी और AUX कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है।

मारुति ऑल्टो K10 के सेफ्टी फीचर्स?

सेफ्टी के मामले में ऑल्टो K10 पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है, क्योंकि अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड के रूप में दिए गए हैं। इसके साथ ही, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी आधुनिक सेफ्टी सुविधाएं भी शामिल हैं। खासतौर पर AMT वेरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट दिया गया है, जो ऊंचाई वाली जगहों पर कार को पीछे खिसकने से रोकता है।

Updated on:
4 Mar 2025, 4:13 PM IST
Published on: