31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होंडा की बिक्री में गिरावट, फरवरी 2025 में बिकीं 10,323 गाड़ियां, भारत में बिकते हैं ये 5 मॉडल्स

Honda Cars India ने फरवरी 2025 में कुल 10,323 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में कम रही। जानें घरेलू बाजार में कितनी यूनिट्स बिकीं और एक्सपोर्ट का क्या रहा हाल?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 2 Mar 2025, 5:19 PM IST

Honda Sales Decline February 2025

Image Source : Honda Cars India/X

Honda Sales Decline February 2025: होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने फरवरी 2025 में कुल 10,323 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। इसमें से 5,616 यूनिट्स घरेलू बाजार (भारत) में बिकीं, जबकि 4,707 यूनिट्स को अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया गया।

हालांकि, बिक्री पिछले साल की तुलना में कम रही है। फरवरी 2024 में कंपनी ने 7,142 यूनिट्स घरेलू बाजार में बेची थीं और 5,936 यूनिट्स का निर्यात किया था।

पिछले कुछ महीनों में होंडा ने बिक्री बढ़ाने के लिए अपने पॉपुलर मॉडलों के खास एडिशन लॉन्च किए हैं। पिछले महीने, कंपनी ने सिटी सेडान का Apex Edition पेश किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 13.3 लाख रुपये है। इसके बाद हाल ही में एलीवेट एसयूवी का Signature Black Edition लॉन्च किया गया, जो अंदर और बाहर से डार्क थीम में आता है।

ये भी पढ़ें-Tata Motors को फरवरी 2025 में लगा झटका! सेल्स में गिरावट, जानें जनवरी में क्या था हिसाब किताब?

भारत ने होंडा की कारें?

होंडा भारत में कई कारें पेश करती है, जिनमें फिलहाल 5 मॉडल उपलब्ध हैं और 4 नए मॉडल जल्द आने वाले हैं। होंडा की सबसे सस्ती कार अमेज 2nd Gen है, जिसकी कीमत ₹7.20 लाख से शुरू होती है, जबकि सबसे महंगी कार सिटी हाइब्रिड है। होंडा की सबसे नई कार एलीवेट है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹11.69 लाख है।

फिलहाल उपलब्ध 5 मॉडल्स में 1 एसयूवी और 4 सेडान शामिल हैं। आने वाले 4 नए मॉडल CR-V 2025, City 2025, HR-V और WR-V 2025 हैं, जिनके 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- पुराने वाहनों पर सख्ती! 31 मार्च के बाद दिल्ली में नहीं मिलेगा पेट्रोल, जानें अब क्या हैं आपके पास विकल्प?

भारत में होंडा कारों की कीमत?

मार्च 2025 में होंडा कारों की कीमत ₹7.20 लाख से ₹20.75 लाख के बीच है। दी गई कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

होंडा एलीवेट – ₹11.69 लाख से स्टार्ट
होंडा अमेज – ₹8.10 लाख से स्टार्ट
होंडा सिटी – ₹11.82 लाख से स्टार्ट
होंडा सिटी हाइब्रिड – ₹19.00 लाख से स्टार्ट
होंडा अमेज 2nd Gen – ₹7.20 लाख से स्टार्ट

ये भी पढ़ें- Maruti Alto K10 के बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, अब हर वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग्स, कीमतें भी बढ़ीं