ऑटोमोबाइल

Maruti Fronx खरीदें या New Maruti Dzire को ले जाएं घर, 2 मिनट में समझें कौन सी गाड़ी आपके लिए रहेगी बेहतर?

Maruti Suzuki Cars: प्राइस की बात करें तो, नई डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होकर 10.14 लाख रुपये तक जाती है। वहीं फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये के बीच है।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2024, 4:34 PM IST
Maruti Suzuki Fronx Vs New Dzire

Maruti Suzuki Fronx Vs New Dzire: देश में बजट सेगमेंट में मारुति सुजुकी की गाड़ियों का अलग ही क्रेज है। इस आर्टिकल में हम मारुति की सबसे ज्यादा पॉपुलर दो गाड़ियों की तुलना करने वाले हैं, जिसमें सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति फ्रोंक्स और हाल ही में लॉन्च हुई डिजायर हैं। चलिए जानते हैं कौन सी गाड़ी आपके लिए बेहतर रहेगी!

Maruti Suzuki Fronx Vs New Dzire Features: कैसे हैं फीचर्स?

Maruti Fronx के फीचर्स में 9 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग सहित बहुत कुछ देखने को मिलता है। लुक के मामले Fronx थोड़ा स्पोर्टी दिखती है, जो एसयूवी वाला फील देती है।

नई मारुति डिजायर के फीचर्स की बात करें तो इसमें सेगमेंट फर्स्ट फैक्ट्री-फिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ सहित 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग जैसी एडवांस सुविधाएं मिलती हैं।

Maruti Suzuki Fronx Vs New Dzire Powertrain: इंजन ऑप्शन और आउटपुट?

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के पॉवरट्रेन में दो विकल्प मिलते हैं, जिसमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल है। आउटपुट की बात करें तो क्रमशः 90 PS/113 Nm और 100 PS/147 Nm है।

नई डिजायर की बात करें तो इसमें लेटेस्ट स्विफ्ट वाले इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाला 1.2-लीटर 3-सिलिंडर Z12E नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल यूनिट है, जो 82 PS/112 Nm का आउटपुट प्रोड्यूस करता है। ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मौजूद है।

Maruti Suzuki Fronx Vs New Dzire Mileage: कैसा है माइलेज?

फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो, नई डिजायर के मैनुअल वर्जन से 21.79 kmpl और AMT वेरिएंट से 22.89 kmpl का माइलेज मिलता है।

फ्रोंक्स का माइलेज 20.01 से 22.89 kmpl के बीच है। इसमें CNG का भी विकल्प मिलता है जिसका माइलेज 28.51 km/kg है।

Maruti Suzuki Fronx Vs New Dzire Price: कितनी है कीमत?

प्राइस की बात करें तो, नई डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होकर 10.14 लाख रुपये तक जाती है। वहीं फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये के बीच है।

इन दोनों कारों का तुलनात्मक अध्ययन करके आप तय कर सकते हैं कि कौन सी कार आपके लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है।

Updated on:
7 Dec 2024, 4:34 PM IST
Published on: