Ola Electric Roadster Bike: ओला रोडस्टर इलेक्ट्रिक बाइक का सीधा मुकाबला Revolt और Oben जैसी कंपनियों की इलेक्ट्रिक बाइक्स से होगा।
OLA Electric Bike Roadster: ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक OLA Roadster की डिलीवरी स्टार्ट करने वाली है। शोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कंपनी के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है।
भाविश अग्रवाल ने एक फोटो और वीडियो साझा करते हुए लिखा, "Exhilarated after riding the @OlaElectric Roadster! Can't wait for you all to experience! ⚡ Future of motorcycling is here," इस पोस्ट से साफ है कि, कंपनी जल्द ही OLA Roadster बाइक की डिलीवरी स्टार्ट कर देगी।
कंपनी ने OLA Roadster बाइक का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। Roadster एक मिड सेगमेंट इलेक्ट्रिक बाइक है। ओला ने इसे 15 अगस्त 2024 को लॉन्च किया था, साथ ही इस बात की जानकारी दी गई थी कि इसकी डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू होगी, हालांकि अभी भी थोड़ा और समय लग सकता है।
इस इलेक्ट्रिक बाइक में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। जैसे CBS, डिस्क ब्रेक्स, स्पोर्ट्स, नॉर्मल, और ईको राइडिंग मोड्स शामिल हैं। इसके अलावा, ओला मैप टर्न बाय टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट, और डिजिटल-की लॉक जैसी सुविधांए भी मिलती हैं।
इस Roadster इलेक्ट्रिक बाइक में 13 kW की मोटर है, जिससे बाइक से बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलता है। बाइक में 3.5 kWh, 4.5 kWh और 6 kWh बैटरी पैक ऑप्शंस मिलेंगे। रेंज की बात करें तो ब्रांड के मुताबिक 6 kWh बैटरी पैक से लैस OLA Roadster को सिंगल चार्ज पर 248 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। यह महज 2 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी, और इसकी टॉप स्पीड 126 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
OLA Roadster के प्राइस की बात करें तो अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से 1.40 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है।
| वेरिएंट | कीमत |
| 3.5 kWh वेरिएंट | 1.05 लाख रुपये |
| 4.5 kWh वेरिएंट | 1.20 लाख रुपये |
| 6 kWh वेरिएंट | 1.40 लाख रुपये |
दी गई कीमतें बाइक की इंट्रोडक्ट्री प्राइस हैं और बाद में इन्हें बदलने का अनुमान है। बाइक की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन शोरूम दोनों से की जा सकती है।
OLA Roadster इलेक्ट्रिक बाइक का सीधा मुकाबला Revolt और Oben जैसी कंपनियों की इलेक्ट्रिक बाइक्स से होगा। यह मिड सेगमेंट इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है, जहां यूथ और एनवायरमेंट के प्रति जागरूक ग्राहक इसकी ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं।