ऑटोमोबाइल

31 जनवरी को पेश होगा OLA का नेक्स्ट जनरेशन स्कूटर; एडवांस फीचर्स के साथ बेहतर होगा परफॉर्मेंस

Ola Gen 3 electric scooter: नए स्कूटर को 31 जनवरी की सुबह 10:30 बजे रिवील किया जाएगा। कंपनी ने इस स्कूटर की हल्की झलक भी दिखाई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि...
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2025, 6:34 PM IST
Ola Gen 3 electric scooter

Ola Gen-3 electric Scooter: भारत में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है। यही वजह है की ऑटोमेकर कंपनियां भी बाजार में नए-नए प्रोडक्ट्स पेश कर रही हैं। इसी क्रम में दिग्गज कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) कल अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठाने वाली है, इस स्कूटर को जेनरेशन 3 प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। इसकी जानकारी ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल से दी है। चलिए जानते हैं इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी डिटेल्स के बारे में।

लॉन्च डेट और टाइमिंग?

भाविश अग्रवाल की X पर पोस्ट के मुताबिक, नए स्कूटर को 31 जनवरी की सुबह 10:30 बजे रिवील किया जाएगा। कंपनी ने इस स्कूटर की हल्की झलक भी दिखाई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग मॉडल मौजूदा मॉडल्स से ज्यादा एडवांस होगा।

नई टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस

स्कूटर में बेहतर बैटरी और नई मोटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे परफॉर्मेंस में सुधार होगा। इसमें इंटीग्रेटेड बैटरी और मैग्नेटलेस मोटर का यूज किया जा सकता है। मैग्नेटलेस मोटर के कारण स्कूटर ज्यादा टॉर्क जेनरेट कर सकेगा, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

नई स्कूटर सीरीज की एंट्री?

कंपनी के नए प्लेटफॉर्म के साथ दो नई सीरीज - एस2 और एस3 को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

एस2 सीरीज - इस सीरीज में तीन मॉडल आ सकते हैं- एक खासकर जिसे शहर के लिया तैयार किया गया है, दूसरा लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल के लिए और तीसरा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मॉडल हो सकता है।

एस3 सीरीज - इसमें प्रीमियम स्कूटर्स, मैक्सी स्कूटर और एडवेंचर मॉडल्स को शामिल किया जा सकता है।

कीमत और रेंज?

स्कूटर के नाम, कीमत और सिंगल चार्ज में मिलने वाली रेंज का खुलासा अभी नहीं किया गया है। 31 जनवरी को होने वाले लॉन्च इवेंट में इन सभी सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
30 Jan 2025, 6:34 PM IST
Published on: