ऑटोमोबाइल

OLA Gen 3 स्कूटर्स की कीमतों में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, ये रही नई कीमतें

ओला इलेक्ट्रिक का टॉप-स्पेक S1 Pro+ 5.3 kWh वेरिएंट एक बड़ी बैटरी पैक के साथ आता है, अधिकतम रेंज 320 किमी, पीक पावर 13 kW (17.43 bhp) और टॉप स्पीड 141 km/h है।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2025, 4:55 PM IST
ola gen 3 scooters price hike

Ola Gen 3 Scooters Price Hike: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ब्रांड OLA इलेक्ट्रिक ने अपने जनरेशन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए जो इंट्रोडक्टरी प्राइस रखा था, उसे अब खत्म कर दिया है। इसके बाद, ओला ने अपने नए जेन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों में 15,000 रुपये तक का इजाफा किया है। हालांकि, यह कीमतों में बढ़ोतरी सभी वेरिएंट्स में अलग-अलग है। चलिए जानते हैं किस वेरिएंट की कीमत में कितनी कीमत बढ़ाई गई है?

कितनी बढ़ीं ओला जेन 3 स्कूटर की कीमतें?

31 जनवरी को लॉन्च हुए ओला S1 जन 3 स्कूटर्स की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) थी, जो महज इंट्रोडक्टरी कीमतें थीं और ये केवल 7 दिनों तक ही लागू रहीं । अब, कंपनी की वेबसाइट पर रिवाइज्ड कीमतें जारी हो चुकी हैं और ओला के जेन 3 स्कूटर्स अब 15,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। OLA Gen 3 स्कूटर्स के सभी वेरिएंट्स की पूरी डिटेल के लिए क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

वेरिएंट वाइज नई कीमतें?

ओला इलेक्ट्रिक ने S1 X 2 kWh वेरिएंट की बेस कीमत को 79,999 रुपये पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, दोनों टॉप-टियर S1 X+ 4 kWh और 5.3 kWh वेरिएंट्स की कीमतें भी पहले जैसी ही हैं। इसके बावजूद, S1 X के टॉप वेरिएंट्स और S1 Pro वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

S1 X के 3 kWh वेरिएंट की कीमत में 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि 4 kWh वेरिएंट की कीमत 5,000 रुपये बढ़ी है। अब, S1 X की कीमत 79,999 रुपये से लेकर 1,04,999 रुपये तक हो गई है।

S1 X+ मॉडल में केवल 4 kWh वेरिएंट है और उसकी कीमत में 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे अब उसकी कीमत 1,11,999 रुपये हो गई है।

S1 Pro मॉडल में सबसे बड़ा इजाफा हुआ है। खासकर 3 kWh वेरिएंट की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 4 kWh वेरिएंट की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा हुआ है। अब, S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये से लेकर 1,44,999 रुपये तक हो गई है।

320 किलोमीटर की रेंज

ओला इलेक्ट्रिक का टॉप-स्पेक S1 Pro+ 5.3 kWh वेरिएंट एक बड़ी बैटरी पैक के साथ आता है, जिसमें कंपनी ने 4680 भारत सेल्स का इस्तेमाल किया गया है। किसकी अधिकतम रेंज 320 किमी, पीक पावर 13 kW (17.43 bhp) और टॉप स्पीड 141 km/h है।

Updated on:
8 Feb 2025, 4:55 PM IST
Published on: