6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OLA ने लॉन्च किए 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 320 KM की रेंज, कीमत 79,999 रुपये से स्टार्ट

Ola Gen-3 Scooters: नई जेनरेशन 3 S1 सीरीज को मिड-ड्राइव मोटर, चेन ड्राइव, बेहतर टॉप स्पीड और बढ़ी हुई रेंज के साथ लॉन्च किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 31 Jan 2025, 4:50 PM IST

Ola Gen-3 Scooters

Ola Gen-3 Scooters Launched: दिग्गज इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में अपने Gen-3 Scooters की रेंज को लॉन्च कर दिया है। इस रेंज में S1 Pro, S1 Pro+, S1 X और S1 X+ मॉडल शामिल हैं। ये सभी मॉडल ओला के नए 'MoveOS 5' सॉफ्टवेर के साथ आते हैं, जो इसके के ऑपरेटिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Ola Gen 3 Electric Scooter की क्या है खासियत?

Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं। जिसमें 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh शामिल हैं। वहीं, S1 X+ केवल 4 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है।

S1 Pro दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आता है। जिसमें एक 3 kWh बैटरी पैक और दूसरा 4 kWh बैटरी पैक शामिल है। टॉप-ऑफ-द-लाइन Pro+ वेरिएंट में दो बैटरी पैक ऑप्शन हैं, जिसमें 4 kWh और 5.3 kWh का विकल्प शामिल है।

कंपनी का का दावा है कि Pro+ मॉडल की रेंज 320 किलोमीटर तक है और इसकी मैक्सिमम स्पीड 141 किलोमीटर प्रति घंटा है। साथ ही, इसका एक्सलरेशन टाइम भी बेहतर है।

यह भी पढ़ें–Skoda Kylaq या फिर Mahindra XUV 3XO: जानें कौन-सी बजट कार किस पर है भारी, देखें कंपेरिजन

Ola Gen 3 Electric Scooter की कीमतें?

नई जेनरेशन 3 S1 सीरीज को मिड-ड्राइव मोटर, चेन ड्राइव, बेहतर टॉप स्पीड और बढ़ी हुई रेंज के साथ लॉन्च किया गया है। इनके वेरिएंट वाइज प्राइस नीचे दिए जा रहे हैं।

वेरिएंट बैटरी क्षमताकीमत (एक्स-शोरूम)
S1 X2 kWh 79,999 रुपये
3 kWh89,999 रुपये
4 kWh 99,999 रुपये
S1 X+ 4 kWh1,07,999 रुपये
S1 Pro3 kWh 1,14,999 रुपये
4 kWh 1,34,999 रुपये
Pro+4 kWh 1,54,999 रुपये
5.3 kWh 1,69,999 रुपये

ओला ने आज से अपने नए ओला Gen 3 स्कूटर रेंज की बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी फरवरी के मध्य से शुरू होगी। ओला इलेक्ट्रिक ने इस बात की भी जानकारी दी है कि 5 फरवरी, 2025 को अपनी नई ओला रोडस्टर एक्स बाइक को लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़ें– भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Karizma XMR का स्पेशल एडिशन, सामने आया टीजर, जानें क्या कुछ होगा खास?