Skoda Kylaq शाइनी ब्लैक फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, और एलईडी टेल लाइट्स जैसे आकर्षक डिजाइन के साथ आती है। फीचर्स की बात करें तो 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, और सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, 20.32 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 25.6 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।