7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान में अपने तेवर दिखाएगी MARUTI की ये ‘मेड इन इंडिया’ कार, जानें क्या है खास?

Maruti Jimny 5-door:इसे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मारुति सुजुकी के मैनुफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किया जाता है और दुनिया भर के लगभग 100 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 30 Jan 2025, 6:34 PM IST

Made in India Maruti Jimny five door debuts in Japan Check Specifications

Made in India Maruti Jimny five door: दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की 'मेड इन इंडिया' जिम्नी 5-डोर ने जापान में अपनी शुरुआत कर दी है। कंपनी ने इसे पहली बार भारत में ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था। वहीं अब जिम्नी वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली मॉडल बन गई है।

हरियाणा के मैनुफैक्चरिंग प्लांट में होती है तैयार

जिम्नी 5-डोर को विशेष तौर पर हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मारुति सुजुकी के मैनुफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किया जाता है। जिम्नी 5-डोर को दुनिया भर के लगभग 100 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। इसी क्रम में अब इसने जापान में भी अपनी शुरुआत कर दी है। मारुति फ्रोंक्स के बाद यह फाइनेंसियल ईयर 2024-25 में जापान भेजी जाने वाली दूसरी SUV है।

यह भी पढ़ें–31 जनवरी को पेश होगा OLA का नेक्स्ट जनरेशन स्कूटर; एडवांस फीचर्स के साथ बेहतर होगा परफॉर्मेंस

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, हिसाशी ताकेउची का कहना है कि, "जापान में 'मेड इन इंडिया' जिम्नी 5-डोर की शुरुआत हमारी मैनुफैक्चरिंग कैपेसिटी और ग्लोबल क्वालिटी का प्रमाण है। हमें भरोसा है कि यह मॉडल जापान के ग्राहकों को अट्रैक्ट करेगा, जैसा कि यह पहले मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सफल साबित हुआ है।"

इंजन और परफॉर्मेंस?

जिम्नी 5-डोर में 1.5-लीटर K15B चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 103 एचपी की पावर और 134.2 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें 5-स्पीड एमटी और 4-स्पीड एटी ऑप्शन मौजूद हैं। जापानी स्पेक जिम्नी का एमटी वेरिएंट 16.94 kmpl और एटी वेरिएंट16.39 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है। यह एक ऑफ-रोड एसयूवी है इसमें 4x4 सिस्टम दिया गया है।

यह भी पढ़ें– भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Karizma XMR का स्पेशल एडिशन, सामने आया टीजर, जानें क्या कुछ होगा खास?

कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स?

इस SUV में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, रियरव्यू कैमरा, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर, इंजन इम्मोबिलाइजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

जबकि, कलर ऑप्शन की बात करें तो भारत में जिम्नी 5-डोर मोनोटोन कलर्स में उपलब्ध है। इसमें पर्ल आर्कटिक व्हाइट, ग्रेनाइट ग्रे, नेक्सा ब्लू, ब्लूश ब्लैक और सिजलिंग रेड जैसे विकल्प शामिल हैं। डुअल-टोन ऑप्शंस में ब्लूश ब्लैक रूफ के साथ सिजलिंग रेड और ब्लूश ब्लैक रूफ के साथ काइनेटिक येलो शामिल हैं। जापानी बाजार में भी इन इन्हीं कलर ऑप्शंस के पेश किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें– इस फरवरी भारत में लॉन्च होंगी ये 3 कारें, इनमें से एक बिगाड़ेगी Fortuner का हिसाब-किताब!