अगर आप इंजन ऑयल को टाइम से बदलने में लापरवाही बरतते हैं, तो इसका असर आपकी कार के इंजन, परफॉर्मेंस, और माइलेज पर पड़ता है। इंजन ऑयल पुराना होने पर इंजन अपनी कैपेसिटी के अनुसार काम नहीं करता, जिससे कार की परफॉर्मेंस घटने लगती है। परफॉर्मेंस में गिरावट का सीधा असर कार के माइलेज पर भी पड़ता है, और फ्यूल खपत भी बढ़ जाती है।