ऑटोमोबाइल

62 साल के सनी देओल के पास हैं ऐसी कार जिसकी कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

आज इस खबर में हम आपको सनी देओल की लग्जरी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2018, 3:34 PM IST
sunny deol
62 साल के सनी देओल के पास हैं ऐसी कार जिसकी कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली: ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग तो आप सभी को याद ही होगा जिसे बोलने के बाद सनी देओल की लोकप्रियता में चार चांद लग गए थे। आज इसी डायलॉग को बोलने वाले सनी देओल आज अपना 62 वां जन्मदिन मना रहे हैं, आपको बता दें कि सनी देओल ने अपनी ज़िंदगी में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन इस सब से उनकी लाइफ स्टाइल कभी भी प्रभावित नहीं हुई और आज भी वो किसी राजा की तरह जीते हैं। आज इस खबर में हम आपको सनी देओल की लग्जरी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।

कार: Audi A8 के फीचर्स
कीमत: 1-2 करोड़ रु

पहली नजर में यह कार आपको काफी महंगी लगेगी, लेकिन इसके फीचर्स के बारे में जानने के बाद यह कीमत कहीं से भी ज्यादा नहीं लगती है। इस कार पर एके-47 की गोलियों का भी कोई असर नहीं होता। आप इस कार पर जितनी चाहें उतनी गोलियां बरसाएं, पर क्या मजाल कि एक भी गोली कार के अंदर घुसने की हिमाकत कर पाए। बड़े लोगों पर खतरे भी बड़े होते हैं। मान लीजिए किसी ने इस कार में सवार किसी वीआईपी को निशाना बनाकर केमिकल अटैक भी किया तो भी उसका बाल भी बांका नहीं होगा। केमिकल अटैक होने की दशा में कार के चारों तरफ छतरी बन जाएगी और कार सवार को 10 मिनट तक ताजा ऑक्सिजन मिलती रहेगी।

कार: The Range Rover
कीमत: 40 लाख से 1 करोड़ रु

इस कार में कार में इंजन के तीन विकल्प -2-लीटर पेट्रोल, 2-लीटर डीजल और 3-लीटर डीजल दिए गए हैं। ये तीनों इंजन क्रमश: 247 बीएचपी, 177 बीएचपी और 296 बीएचपी की पावर जेनरेट करते हैं। तीनों ही इंजन S, SE और HSE वैरिएंट में उपलब्ध होंगे।

Updated on:
19 Oct 2018, 3:34 PM IST
Published on: