24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आप जानते सनी देओल एक्टर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर भी हैं, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें

सनी देओल के फिल्मी कॅरियर में 'गदरः एक प्रेम कथा' सबसे बड़ी हिट फिल्म थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 19, 2018

Sunny deol

Sunny deol

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल आज अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर, 1956 को पंजाब के साहनेवाल में हुआ था। उनका असली नाम अजय सिंह देओल है और सनी, उनका निक नाम है। हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद उन्हें सनी देओल नाम से ही पहचान मिली। सनी एक्टिंग के अलावा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने एक्टिंग लंदन में थिएटर बिरमिंघम से सीखी है।

कॅरियर

सनी देओल ने बॉलीवुड में साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'बेताब' से कदम रखा था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसमें उन्होंने अमृता सिंह के अपोजिट एक रोमांटिक हीरो का किरदार अदा किया था। इसके बाद उन्होंने साल 1985 में आई फिल्म 'अर्जुन' में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला, फिर सनी ने फिल्म 'डकैत' (1987) और 'यतीम' (1988) जैसी फिल्में की। इसके बाद उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आया फिर उन्हें राजकुमार संतोषी की फिल्म 'घायल' साल 1990 में मिली। जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक्शन हीरो का आइकन बना दिया।

इस फिल्म का किया डायरेक्शन किया

बता दें कि सनी देओल एक्टिंग के अलावा एक डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने फिल्म 'दिल्लगी' का निर्देशन कि़या था। इस फिल्म वह खुद लीड रोल में थे उनके अलावा सनी के छोटे भाई बॉबी देओल और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी मुख्य भूमिका में थीं। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी हालांकि फिल्म में उनके निर्देशन कौशल के लिए उनकी प्रशंसा की गई थी।