1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के पीठ पीछे इन 3 एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशन में रहे थे सनी, एक के साथ तो लिवइन में…

क्या आप जानते हैं सनी का अफेयर बॅालीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ रहा है, आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के नाम बताते हैं...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 19 Oct 2018, 2:03 PM IST

birthday special: sunny deol affairs awith 3 bollywood actresses

birthday special: sunny deol affairs awith 3 bollywood actresses

आज देश के मशहूर एकटर सनी देओल का जन्मदिन है। बॅालीवुड में अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन करने वाले स्टार सनी ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। बता दें सनी देओल ने 1983 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक जमाने में सनी बी-टाउन इंडस्ट्री पर राज किया करते थे। पर जहां उन दिनों वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए थे उससे कहीं ज्यादा उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियां बटोरी थी। क्या आप जानते हैं सनी का अफेयर बॅालीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ रहा है, आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के नाम बताते हैं...

सनी देओल ने बॅालीवुड में डेब्यू करने से पहले ही पूजा से शादी कर ली थी। हो गई थी। लेकिन धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि 'बेताब' की रिलीज से पहले सनी की शादी की मीडिया में आए। क्योंकि इससे सनी की रोमांटिक इमेज पर निगेटिव असर पड़ सकता था। यही कारण था कि फिल्म की रिलीज तक पूजा लंदन में ही रहीं।उस वक्त सनी अक्सर पूजा से मिलने चोरी-छुपे लंदन जाया करते थे। बाद में जब न्यूजपेपर्स में सनी की शादी की बात छपी, तब सनी ने शादी की बात से इनकार किया था।

'बेताब' की शूटिंग के वक्त अमृता सिंह और सनी के बीच नजदीकियां बड़ गई थी। पर अमृता की मां रुखसाना सुल्ताना पहले ही सनी के साथ बेटी के रिश्ते के खिलाफ थीं। सनी की मां प्रकाश कौर को भी इस संबंध से एतराज था, क्योंकि उन्हें सनी की शादी की बात पता थी। जब अमृता को सनी की सच्चाई का पता चला तो उन्होंने उनसे रिश्ता तोड़ लिया और अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं।

इसके बाद सनी की जिंदगी में डिंपल कपाड़िया की एंट्री हुई। बता दें डिंपल ने साल 1982 में राजेश खन्ना को तलाक दे दिया था। उस दौरान सनी और डिंपल एक दूसरे के नजदीक आए। एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला में छपे आर्टिकल 'फ्राइडे फ्लैशबैक' के मुताबिक, ' जब सनी और डिंपल एक दूसरे को डेट कर रहे थे तो डिंपल की बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना सनी को 'छोटे पापा' कहकर बुलाने लगी थीं। सनी और डिंपल ज्यादा से ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ गुजारते थे। दोनों ने साथ में पहली बार 1984 में आई फिल्म 'मंजिल-मंजिल' में काम किया था। यहां तक कि दोनों लिव-इन में रहने लगे थे। सनी की पत्नी पूजा मुंबई में ही थीं लेकिन वो डिंपल के साथ रहते थे। दोनों (सनी और डिंपल) ने अपनी लव लाइफ को कैमरे की नजर से काफी दिनों तक छिपाए रखा था।''

सनी और डिंपल की रिलेशनशिप करीब 11 साल तक रही। दोनों के अफेयर की खबर जब सनी की वाइफ पूजा के कानों तक पहुंची तो उन्होंने सनी को डिंपल से अलग होने को कहा। उन्होंने सनी को धमकी दी यदि उन्होंने डिंपल को नहीं छोड़ा तो वे घर छोड़कर चली जाएगी। इसके बाद सनी-डिंपल अलग हो गए। बताया जाता है कि सनी की जिंदगी में रवीना टंडन भी आई थीं। हालांकि इन दोनों का अफेयर ज्यादा दिन नहीं चला।