ऑटोमोबाइल

10 पैसे में 1 किलोमीटर चलेगी टाटा की नई साईकिल, जानिए कीमत और खूबियां

Tata Stryder Zeeta Plus E-Bike: टाटा इंटरनेशनल ने लिमिटेड ने स्ट्राइडर जीटा प्लस इलेक्ट्रिक साइकिल की है। टाटा का इस इलेक्ट्रिक साइकिल लांच करने के पीछे का उद्देश्य है कि पर्यावरण को साफ सुथरा रखा जा सके। आइए जानते हैं इस साइकिल की कीमत और खूबियां।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2023, 4:07 PM IST
Tata Stryder Zeeta Plus E-Bike
Tata Stryder Zeeta Plus E-Bike

शहरों की ट्रैफिक वाली सड़कों से खराब रास्तों के लिए टाटा ने एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल लांच की है। टाटा इंटरनेशनल ने लिमिटेड ने स्ट्राइडर जीटा प्लस इलेक्ट्रिक साइकिल की है। टाटा का इस इलेक्ट्रिक साइकिल लांच करने के पीछे का उद्देश्य है कि पर्यावरण को साफ सुथरा रखा जा सके। आइए जानते हैं इस साइकिल की खूबियां।

36V- 6Ah पॉवरफुल बैटरी से लैस

यह इलेक्ट्रिक साइकिल हाई पावर वाली 36V- 6Ah बैटरी पैक से लैस है।कंपनी दावा कर रही है कि यह 216Wh तक पावर जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने दावा किया है कि यह हर प्रकार की सड़कों पर आरामदायक और भरोसेमंद है। यह स्ट्राइडर जीटा का अपग्रेड मॉडल है। इसमें जीटा से ज्यादा पावरफुल बैटरी दी गई है। जो इसे और खास बनाती है।
यह भी पढ़ें: कार की टच स्क्रीन के इंफोटेनमेंट में पड़ा है स्क्रैच, ऐसे करें साफ

महज 3 से 4 घंटे में होती है फुल चार्ज

कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक साइकिल को स्टील हार्डटेल फ्रेम बॉडी के साथ डिजाइन किया है। जीटा प्लस में आगे और पीछे के पहियों में पावरफुल ऑटो-कट ब्रेक और पावर ब्रेक दिया गया है। इसकी बैटरी को महज 3 से 4 घंटे में फुल किया जा सकता है। इस साइकिल को 1 किलोमीटर चलाने के लिए मात्र 10 पैसे का खर्च आता है।
यह भी पढ़ें: इस Made-in-India कार ने हासिल की NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग


Updated on:
7 Jul 2023, 4:07 PM IST
Published on: