
Volkswagen Taigun
Volkswagen Taigun: फॉक्सवैगन मिड साइज एसयूवी ताइगुन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस कार ने लैटिन NCAP के कार क्रैश टेस्ट (NCAP Car Crash Test) में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। बता दें कि वैश्विक स्तर पर सेफ्टी के मामले में 5 स्टार रेटिंग पाने वाली यह पहली भारत में विकसित कार है। साल 2021 में लॉन्च के बाद भी इस मिड साइज कार ने काफी चर्चा में बनी हुई थी।
टेस्ट में फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर्स को नहीं आई गंभीर चोट
NCAP रिपोर्ट के मुताबिक, कैश टेस्ट के दौरान फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर्स को गंभीर चोट नहीं आई। डमी की गर्दन और सिर भी अच्छी स्थिति में रहे। यहां तक कि उनके घुटनों पर भी तेज हीटिंग के बाद कोई बड़ा प्रभाव नहीं दिखा।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कार्पियो -N ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये फीचर्स बनाते हैं खास
दोनों किनारों पर एक पार्किंग सेंसर, ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट और चाइल्ड लॉक समेत सुरक्षा के लिहाज से कई फीचर्स आते हैं। विशेष मॉडल कई कैटेगरी में प्रभावशाली सेफ्टी रेटिंग भी प्रदान करता है। इसने एडल्ट के लिए 92.47 फीसदी, चाइल्ड पैसेंजर के लिए 91.84 फीसदी ,पैदल यात्री सुरक्षा और खराब सड़क ड्राइव करने वालों के लिए 55.14 फीसदी प्वाइंट हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें: इस दिन से कारों की शुरू होगी सेफ्टी रेटिंग, हर तीन महीने पर होगी निगरानी
Updated on:
7 Jul 2023, 10:56 AM IST
Published on:
7 Jul 2023, 10:55 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.