1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिंद्रा स्कार्पियो -N ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनी सबसे तेज सिम्पसन डेजर्ट पार करने वाली SUV

Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा की स्कार्पियो-N ने ऑस्ट्रेलिया के सिम्पसन डेजर्ट को पार सबसे तेज पार करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जीन कॉर्बेट और बेन रॉबिन्सन की टीम ने इस रेगिस्तान की यात्रा 13 घंटे, 21 मिनट और 5 सेकंड की समयावधि में पूरी की। यह उपलब्धि 1100 से अधिक रेत के टीलों को पार करके, 385 किमी की दूरी तय करके और 50 डिग्री सेल्सियस तक के चिलचिलाती गर्मी को सहन करके हासिल की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 6 Jul 2023, 2:46 PM IST

Mahindra Scorpio-N sets world record for desert crossing

Mahindra Scorpio-N sets world record for desert crossing

भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया के सिम्पसन डेजर्ट पार सबसे तेज पार करने का खिताब अपने नाम किया है। जीन कॉर्बेट और बेन रॉबिन्सन की टीम ने रेगिस्तान की यात्रा 13 घंटे, 21 मिनट और 5 सेकंड की समयावधि में पूरी की। यह उपलब्धि 1100 से अधिक रेत के टीलों को पार करके, 385 किमी की दूरी तय करके और 50 डिग्री सेल्सियस तक के चिलचिलाती गर्मी को सहन करके हासिल की है।

दो इंजन के साथ किया गया पेश

महिंद्रा स्कॉर्पियो -N को दो इंजन ऑप्शन्स के साथ बेचा जाता है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया जाता है। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मार्केट में उतारा गया है। डीजल इंजन को भी निचले स्तर पर पेश किया गया है जो केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: Ratan Tata ने बारिश में गाड़ी चलाने वालों को दी ये सलाह

13 से 24 लाख तक है कीमत

भारतीय बाजार में स्कॉर्पियो-N की कीमत 13.05 लाख रुपये से शुरू होती है और 24.52 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इसे चार वेरिएंट और 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बारिश के दिनों में कार के अंदर क्यों आती है बदबू?