1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के दिनों में कार के अंदर क्यों आती है बदबू, जानें इसके पीछे का असली कारण

How to Remove Bad Odours From The Car: क्या बारिश के दिनों में आपकी भी कार से बदबू आती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जब आप कार में बैठते हैं तो बदबू से आपका मूड बिगड़ जाता है और कार चलाते समय आपका ध्यान भी भटकता है। आइए हम बताते हैं केबिन से बदबू आने के कई प्रमुख कारण ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 6 Jul 2023, 1:03 PM IST

How to Remove Bad Odours From The Car

How to Remove Bad Odours From The Car

How to Remove Bad Odours From The Car: बरसात के मौसम में फोर व्हीलर रखने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक परेशानी है कार के अंदर से अजीब बदबू आना। इसके कई कारण हो सकते हैं। जब आप कार में बैठते हैं तो बदबू से आपका मूड बिगड़ जाता है और कार चलाते समय आपका ध्यान भी भटकता है। आइए हम बताते हैं केबिन से बदबू आने के कई प्रमुख कारण और उसके उपाय।

खाने का समान गिर जाना

कई बार घर में बच्चे कार के अंदर खाने पीने का सामान गिरा देते हैं। इसके बाद वह सड़ जाता है और कार के अंदर बदबू पैदा करता है। ऐसे ध्यान रखें कि गाड़ी के अंदर खाने पीने का कोई सामान न गिरे। यदि खाते समय कार के अंदर कुछ गिर भी जाता है तो उसे तुरंत साफ कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इस महीने मारुति अपनी कारों पर दे रही बंपर डिस्काउंट

लीकेज की करें जांच

बता दें कि आपको अपनी कार के केबिन में फ्यूल या रबर की बदबू आ रही है, तो किसी भी संभावित लीकेज के लिए तुरंत अपनी कार को मकैनिक के पास ले जाएं । यह एक संभावित खतरा है और आग का कारण भी बन सकता है। समय रहते लीकेज की जांच कराकर गाड़ी को ठीक कार ले ना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Ratan Tata ने बारिश में गाड़ी चलाने वालों को दी ये सलाह