Tata Sierra: इसकी कीमतों का खुलासा तो लॉन्चिंग के समय ही होगा। संभावित शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम के करीब हो सकती है।
Tata Sierra Revealed: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Tata Motors ने अपनी नई Tata Sierra SUV को पेश कर दिया है। इस एसयूवी ने ICE वर्जन में एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ भारत में कम-बैक किया है। बता दें, यह एसयूवी 1990 के दशक में पॉपुलर रही है। इस एसयूवी में नई डिजाइन और एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। चलिए जानते हैं गाड़ी से जुड़ी डिटेल्स के बारे में।
Tata Sierra ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसके डिजाइन की बात करें तो, बॉक्सी लुक के साथ-साथ मॉडर्न और प्रीमियम एलीमेंट्स देखने को मिलते हैं। एसयूवी का ग्रिल और इसके फ्लश डोर हैंडल्स और स्लिम एलईडी हेडलाइट्स इसे और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं। एसयूवी में आपको 19 इंच के एलॉय व्हील्स और बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस देखने को मिल जाएगा। Tata Sierra का रैपअराउंड डिजाइन और ब्राइट येलो कलर खास तौर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।
नई Tata Sierra के फीचर्स में एक बड़ी सेंट्रल यूनिट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसके साथ एक तीसरी स्क्रीन भी मौजूद होगी। 5 सीटर इस कार में बॉक्सी रूफलाइन की वजह से अच्छा स्पेस मिलता है। इसके टॉप मॉडल में लाउंज सीटिंग का ऑप्शन देखने को मिलेगा। इसके आलावा, इसमें एडवांस फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल 2, 6 एयरबैग्स, और 360 डिग्री कैमरा देखने को मिल जाएगा।
Tata Sierra के पॉवरट्रेन की बात करें तो दो इंजन ऑप्शन देखने को मिलेंगे। जिसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट, जो 170PS पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। दूसरे ऑप्शन के तौर पर 2.0 लीटर डीजल यूनिट होगा। ट्रांसमिशन की बात करें तो, ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इसके आलावा टाटा मोटर्स इसे इलेक्ट्रिक वर्जन में भी उतारेगी, जिसमें डुअल मोटर और AWD (ऑल व्हील ड्राइव) कॉन्फिगरेशन भी देखने को मिलेगा।
Tata Sierra की कीमतों का खुलासा तो लॉन्चिंग के समय ही होगा। संभावित शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम के करीब हो सकती है। कंपनी इसे इसी साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। इस एसयूवी की पोजीशन Tata Curvv और Harrier के बीच होगी।