ऑटोमोबाइल

TVS Jupiter 125 CNG: बजाज की बाइक के बाद अब टीवीएस ने पेश किया दुनिया का पहला सीएनजी स्कूटर, जानें सब कुछ

TVS Jupiter 125 CNG के फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट, ऑल-इन-वन लॉक, साइड स्टैंड इंडिकेटर, और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधांए मिलेंगी।

2 min read
Jan 18, 2025

TVS Jupiter 125 CNG: दिग्गज पहिया निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपने नए स्कूटर Jupiter 125 CNG को पेश किया है। यह दुनिया का पहला CNG से चलने वाला स्कूटर होगा, जिसकी शुरुआत भारत से होगी। कंपनी ने अपने इस स्कूटर को लेकर दावा किया है कि, यह दुनिया का पहला फैक्ट्री-फिटेड CNG स्कूटर है। चलिए इस खबर में हम आपको इस स्कूटर से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं।

TVS Jupiter 125 CNG Powertrain: इंजन और परफॉर्मेंस?

TVS Jupiter 125 CNG में 124.8cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो एयर-कूल्ड बाई-फ्यूल इंजन के रूप में आता है। यह इंजन 7.2 हॉर्सपावर की पावर और 9.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन की बात करें तो यह CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। टीवीएस का दावा है कि इसकी मैक्सिमम स्पीड 80.5 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।

TVS Jupiter 125 CNG में पेट्रोल और CNG दोनों का ऑप्शन मिलता है। इसमें पेट्रोल के लिए 2-लीटर का टैंक और CNG के लिए 1.4 किलोग्राम का सिलेंडर दिया गया है। यह सिलेंडर सीट के नीचे स्थित है, जिससे यह ज्यादा स्पेस बचाता है।

इसकी खासियत की बात करें तो, इसे पेट्रोल से CNG मोड पर स्विच करने के लिए आपको महज एक बटन दबाना होगा, इससे राइडिंग एक्सपीरियंस और भी अच्छा रहेगा। जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले बजाज ने अपनी Freedom 125 में भी CNG ऑप्शन पेश किया था।

TVS Jupiter 125 CNG Features: कैसे हैं फीचर्स?

TVS Jupiter 125 CNG के फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट, ऑल-इन-वन लॉक, साइड स्टैंड इंडिकेटर, और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधांए मिलेंगी। इसके अलावा, इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है, जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।

TVS Jupiter 125 CNG Launch Date: कब होगी लॉन्चिंग?

लॉन्चिंग को लेकर टीवीएस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, इस स्कूटर को इसी साल यानि 2025 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

TVS Jupiter 125 CNG Price: कीमत?

कीमत का खुलासा तो लॉन्चिंग के बाद ही होगा। संभावित कीमत 90 हजार रुपये से 1 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

Published on:
18 Jan 2025 04:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर