ऑटोमोबाइल

जनवरी 2025 में फिर चला Hero Splendor का जादू, शाइन की सेल्स में जबरदस्त उछाल, जानें टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग बाइकों का हाल

Top 10 Two Wheelers Jan 2025: जनवरी 2025 में भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री 10,30,163 यूनिट रही है, जिसमें 1.73% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है, देखें टॉप-10 कंपनियों का हाल?

2 min read
Feb 16, 2025

Top 10 Two Wheelers Jan 2025 Hero Splendor To Classic 350: भारत में जनवरी 2025 में कुल 10,30,163 दोपहिया वाहन बिके, जो जनवरी 2024 की 10,12,666 यूनिट्स की तुलना में 1.73% की बढ़त है। हालांकि, सभी मॉडलों की बिक्री में बढ़ोतरी नहीं हुई, कुछ को गिरावट का भी सामना करना पड़ा है।

टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग टू-व्हीलर्स (YoY तुलना)

हीरो स्प्लेंडर ने एक बार फिर सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की, जनवरी 2024 के 2,55,122 यूनिट्स की तुलना में जनवरी 2025 में 2,59,431 यूनिट्स बिकीं, जो 1.69% की बढ़त है। होंडा शाइन ने सबसे ज्यादा YoY ग्रोथ दिखाई, 15.86% की बढ़त के साथ 1,68,290 यूनिट्स बिकीं। दूसरी ओर, होंडा एक्टिवा की बिक्री में 4.04% की गिरावट देखी गई।

TVS जुपिटर ने 45.30% की शानदार बढ़त दर्ज की, जबकि बजाज पल्सर और हीरो HF डीलक्स को क्रमशः 19.24% और 21.00% की गिरावट का सामना करना पड़ा। सुजुकी एक्सेस और TVS XL की बिक्री लगभग स्थिर रही, जबकि TVS अपाचे और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने क्रमशः 10.53% और 9.17% की बढ़त दर्ज की है।

जनवरी Vs दिसंबर 2024 (MoM तुलना)

जनवरी 2025 में कुल 10,30,163 दोपहिया वाहन बिके, जो दिसंबर 2024 की 7,46,006 यूनिट्स की तुलना में 38.09% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। यह उछाल नए साल की खरीदारी, डीलरशिप स्टॉकिंग और सीजनल डिमांड के कारण हुआ।

हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में 34.81% की ग्रोथ हुई, जबकि होंडा शाइन ने 66.89% की जबरदस्त MoM ग्रोथ दर्ज की। होंडा एक्टिवा और TVS जुपिटर ने क्रमशः 37.82% और 21.63% की बढ़त दर्ज की है। बजाज पल्सर ने 58.73% की बढ़त के साथ वापसी की, जबकि TVS अपाचे की बिक्री में 65.24% की तेज बढ़त देखी गई।

जनवरी में ज्यादातर बाइक ब्रांड्स की बिक्री में उछाल देखा गया, जिससे 2025 के लिए बाजार का रुझान पॉजिटिव नजर आ रहा है।

Published on:
16 Feb 2025 03:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर