6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Curvv का दम! 48,000 किलो वजन Boeing 737 विमान को खींचकर रचा इतिहास, देखें वीडियो

Tata Curvv के पेट्रोल-डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट 19 लाख रुपये तक जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 16 Feb 2025, 9:57 AM IST

Tata Curvv Pulls Boeing 737

Tata Curvv Pulls Boeing 737: टाटा मोटर्स की गाड़ियों की मजबूती जगजाहिर है, लेकिन Tata Curvv ने जो कर दिखाया है, वह चौंकाने वाला है। 1530 किलोग्राम वजन की इस एसयूवी कूपे ने 48,000 किलोग्राम वजन के Boeing 737 विमान को खींचकर अपनी दमदार ताकत का प्रदर्शन किया और SUV सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट कर दिया।

स्टाइल और पावर का दमदार कॉम्बिनेशन

Tata Curvv को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में पेश किया गया था। इस एसयूवी ने यह साबित कर दिया कि यह केवल स्टाइलिश नहीं, बल्कि जबरदस्त टॉर्क और पावर देने में भी सक्षम है। इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग स्टंट के दौरान Tata Curvv ने हाई-टॉर्क आउटपुट और मजबूत बिल्ड क्वालिटी का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें-Maruti ने बढ़ाई Dzire और Swift की कीमतें, अब ग्राहकों को चुकानी होगी इतनी ज्यादा रकम

ताकत का राज

Tata Curvv की यह उपलब्धि इसके एडवांस एटलस प्लेटफॉर्म और दमदार इंजन की वजह से संभव हुई। इसका 1.2-लीटर जीडीआई इंजन हाई परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। Curvv के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

फीचर्स और कीमत

Tata Curvv और Tata Curvv EV, दोनों ही सेगमेंट में पॉपुलर हैं। Curvv में एलईडी हेडलैम्प्स, अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Curvv के पेट्रोल-डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट 19 लाख रुपये तक जाता है। इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये से 21.99 लाख रुपये तक है।

ये भी पढ़ें- Tata Curvv पर पहली बार मिल रही छूट; पेट्रोल, डीजल और EV सभी वेरिएंट्स पर होगी बचत