Upcoming Cars February 2026: फरवरी 2026 में भारतीय बाजार में 5 नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। एमजी मैजेस्टर, BMW X3, निसान ग्रैवाइट और अन्य गाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें।
Upcoming Cars February 2026: भारतीय ऑटो बाजार में साल 2026 की शुरुआत काफी हलचल भरी रही है। जनवरी में कई नई गाड़ियां लॉन्च होने के बाद अब फरवरी महीने में भी ऑटो कंपनियां एक से बढ़कर एक नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि फरवरी 2026 में लॉन्च होने वाली ज्यादातर गाड़ियां SUV और 7-सीटर सेगमेंट से जुड़ी हैं, जो सीधे तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर और मारुति सुजुकी अर्टिगा जैसी पॉपुलर कारों को चुनौती देने वाली हैं।
एमजी मैजेस्टर, फॉक्सवैगन टायरॉन आर-लाइन, बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 xDrive M Sport Pro, निसान ग्रैवाइट और स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट फरवरी में बाजार में दस्तक देने वाली प्रमुख कारें हैं। आइए, इन अपकमिंग गाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।
JSW MG Motor India 12 फरवरी को भारतीय बाजार में अपनी नई फुल-साइज SUV MG Majestor लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची गाड़ियों में से एक होगी। अब तक जारी टीजर से इसके अग्रेसिव एक्सटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स की झलक मिल चुकी है।
भारतीय बाजार में एमजी मैजेस्टर का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से माना जा रहा है।
BMW India 16 फरवरी को अपनी नई SUV BMW X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च करने वाली है। इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इस SUV में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 258 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
यह SUV मर्सिडीज-बेंज GLC, ऑडी Q5 और वोल्वो XC60 को टक्कर देगी।
Nissan India इस साल भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दो नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें ग्रैवाइट प्रमुख है। माना जा रहा है कि निसान ग्रैवाइट को फरवरी 2026 में ही लॉन्च किया जा सकता है। CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार यह कार एक कॉम्पैक्ट 7-सीटर होगी, जिसमें पेट्रोल और CNG विकल्प मिलने की उम्मीद है।
निसान ग्रैवाइट का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा।
Skoda Auto India ने हाल ही में कुशाक फेसलिफ्ट को अनवील किया था और फरवरी में इसकी कीमतों का खुलासा किया जा सकता है। 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। नई कुशाक फेसलिफ्ट में पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक, अपडेटेड फीचर्स और दो इंजन विकल्प मिलते हैं। यह SUV अपने सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस और अन्य मिड-साइज SUVs को कड़ी टक्कर दे सकती है।
Volkswagen India ने हाल ही में अपनी नई फुल-साइज SUV Tayron R-Line से पर्दा उठाया है। माना जा रहा है कि फरवरी में इसकी कीमतों का ऐलान कर दिया जाएगा।
यह SUV MQB EVO प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 204 हॉर्सपावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। 7-स्पीड DSG ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आने वाली यह SUV लुक और फीचर्स के मामले में काफी दमदार मानी जा रही है।
फरवरी 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी अहम महीना साबित होने वाला है। जहां एक तरफ फॉर्च्यूनर को एमजी मैजेस्टर और फॉक्सवैगन टायरॉन से चुनौती मिलेगी, वहीं अर्टिगा को निसान ग्रैवाइट से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। ऐसे में SUV और 7-सीटर कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए फरवरी का महीना कई नए विकल्प लेकर आ रहा है।