Upcoming Cars in September 2025: सितंबर 2025 में भारत में कई नई और अपडेटेड कारें लॉन्च होने वाली हैं। जिसमें मारुति सुजुकी Escudo, विनफास्ट VF6, VF7 और महिंद्रा थार फेसलिफ्ट समेत कई मॉडल्स शामिल हैं। डिटेल के लिए पढ़ें पूरी खबर।
Upcoming Cars in September 2025: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस सितंबर महीने में कई नई और अपडेटेड कारें लॉन्च होने वाली हैं। पिछले महीने कई फेसलिफ्ट और नई लॉन्च हुई थीं, यह महीना भी कार प्रेमियों के लिए रोमांच से भरा रहने वाला है। इस महीने मिडसाइज SUV, इलेक्ट्रिक वाहन, फेसलिफ्टेड मॉडल और क्रॉसओवर की शानदार रेंज लॉन्च होने वाली है। इस महीने मिडसाइज SUV, इलेक्ट्रिक कार, अपडेटेड मॉडल और क्रॉसओवर लॉन्च होंगे। चलिए जानते हैं कौन-कौन से मॉडल आने वाले हैं।
मारुति सुजुकी अपनी नई मिडसाइज SUV 3 सितंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसे संभवत Escudo नाम से पेश किया जाएगा। यह SUV ग्रैंड विटारा के ऊपर पोजीशन लेगी और इसकी बिक्री एरीना डीलरशिप के जरिए होगी। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है, जिसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक और CNG विकल्प भी दिया जा सकता है।
वॉल्वो EX30 भारत में कंपनी की सबसे छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक SUV होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो बैटरी ऑप्शन के साथ उपलब्ध इस कार में भारत में 69kWh की बैटरी, रियर-माउंटेड मोटर और लगभग 480 किमी की WLTP रेंज मिल सकती है। वॉल्वो इस कार की कीमत सितंबर के पहले हफ्ते में घोषित कर सकती है।
6 सितंबर को विनफास्ट अपनी पहली भारतीय इलेक्ट्रिक लाइनअप VF 6 और VF 7 लॉन्च करेगी। VF 6 एक मिड-साइज EV है जिसमें 59.6kWh बैटरी और फ्रंट-मोटर है। वहीं VF 7 क्रॉसओवर मॉडल है जिसमें 70.8kWh की LFP बैटरी के साथ RWD और AWD विकल्प मिलेंगे। दोनों कारें भारत में स्थानीय रूप से असेंबल की जाएंगी और इनकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
हुंडई अपनी पॉपुलर EV आयोनिक 5 का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसमें नई स्टाइलिंग और अपडेटेड फीचर्स मिलेंगे। कार में एक PMS मोटर होगी, जिसमें RWD और AWD विकल्प उपलब्ध होंगे। अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है जो इसे प्रीमियम EV सेगमेंट में रखती है।
महिंद्रा थार का नया तीन-डोर फेसलिफ्ट मॉडल सितंबर के दूसरे हफ्ते में बाजार में आएगा। इसमें थार Roxx से इंस्पायर्ड डिजाइन, बड़ा टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, पावरट्रेन ऑप्शन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
सिट्रोएन अपनी Basalt X को 5 सितंबर को पेश करेगी। यह कार कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट्स के साथ आएगी जबकि मैकेनिकल्स वही रहेंगे। यह मॉडल Basalt लाइनअप का टॉप-स्पेक वेरिएंट होगा और C3 X के समान कीमत में मिलने की संभावना है।
इस सितंबर, भारतीय ऑटो बाजार में EVs, मिडसाइज SUVs और फेसलिफ्टेड पॉपुलर मॉडल की भरमार देखने को मिलेगी। कार प्रेमियों के लिए यह महीना रोमांचक और विकल्पों से भरा रहेगा।