VinFast VF6 VF7 EVs: वियतनाम की कंपनी VinFast ने भारत में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च की हैं। ये कारें टाटा और महिंद्रा EVs को मिलेगी सीधी चुनौती देंगी। कीमत, रेंज और फीचर्स देखें।
Vinfast VF6 VF7 EVs: वियतनाम की पॉपुलर इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी VinFast ने आखिरकार भारतीय बाजार में कदम रख दिया है। कंपनी ने अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUVs, VF6 और VF7 को आज लॉन्च कर दिया है। दोनों मॉडल्स को CKD (Completely Knocked Down) रूट के जरिए भारत लाया गया है और इन्हें तमिलनाडु स्थित फैक्ट्री में लोकल असेंबल किया जा रहा है।
बुकिंग्स पहले ही शुरू हो चुकी है और फिलहाल कंपनी ने सूरत और चेन्नई में दो शोरूम खोले हैं। साल 2025 के अंत तक VinFast का लक्ष्य है।
| मॉडल (Variant) | कीमत (₹ में) |
|---|---|
| VF6 Earth | 16.49 लाख रुपये |
| VF6 Wind | 17.79 लाख रुपये |
| VF6 Wind Infinity | 18.29 लाख रुपये |
| VF7 Earth | 20.89 लाख रुपये |
| VF7 Wind | 23.49 लाख रुपये |
| VF7 Wind Infinity | 23.99 लाख रुपये |
| VF7 Sky | 24.99 लाख रुपये |
| VF7 Sky Infinity | 25.49 लाख रुपये |
VinFast VF6: VinFast VF6 में 59.6kWh की बैटरी लगी है जो 204bhp पावर और 310Nm टॉर्क जनरेट करती है। यह ARAI सर्टिफाइड रेंज के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर 468 किमी तक चल सकती है। बैटरी को फास्ट चार्जिंग से 10% से 70% सिर्फ 25 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा VF6 में 2730mm लंबा व्हीलबेस और 190mm ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जिससे यह भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त है।
VinFast VF7: VinFast VF7 में 70.8kWh की बैटरी पैक लगी है और यह सिंगल या ड्यूल मोटर विकल्प के साथ उपलब्ध है। सिंगल मोटर वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 532 किमी तक चल सकती है। वहीं AWD ड्यूल मोटर वर्जन 350bhp पावर और 500Nm टॉर्क देता है और 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड केवल 5.8 सेकंड में पकड़ लेता है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जिंग से 10% से 70% केवल 24 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
VF6: VinFast ने वारंटी के मामले में भी ग्राहकों को भरोसा दिया गया है। इस मॉडल पर गाड़ी की वारंटी 7 साल/2 लाख किमी है जबकि बैटरी की वारंटी 10 साल/2 लाख किमी तक है। इससे खरीदारों को लंबे समय तक बैटरी और गाड़ी की सुरक्षा का भरोसा मिलता है।
VinFast VF7: इस मॉडल पर गाड़ी और बैटरी दोनों की वारंटी 10 साल/2 लाख किमी तक है।
खरीदारों को जुलाई 2028 तक फ्री चार्जिंग, 3 साल की फ्री सर्विस और पैनोरामिक सनरूफ के लिए फ्री कर्टेन भी मिलेगा।
VinFast VF6 में इंटीरियर थीम वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। Earth ट्रिम में ऑल-ब्लैक थीम है जबकि Wind ट्रिम में ड्यूल-टोन (मोका ब्राउन और ब्लैक) थीम इस्तेमाल की गई है।
VinFast VF7 में भी वेरिएंट के हिसाब से इंटीरियर अलग है। Earth वेरिएंट में स्पोर्टी ब्लैक थीम है जबकि Wind और Sky वेरिएंट्स में मोका ब्राउन और ब्लैक का कॉम्बिनेशन दिया गया है।
दोनों SUVs, कुल 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। जिसमें Urban Mint, Zenith Grey, Crimson Red, Infinity Blanc, Desat Silver और Jet Black शामिल हैं।
दोनों इलेक्ट्रिक SUVs में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
किफायती कीमत, लंबी बैटरी वारंटी और आधुनिक फीचर्स के दम पर VinFast VF6 और VF7 भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा XUV400 जैसी गाड़ियों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। लोकल असेंबली और फ्री चार्जिंग ऑफर इन्हें ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं।