अयोध्या

बुरे फंसे 10 ग्राम प्रधान! पंचायत चुनाव 2026 भी नहीं लड़ सकेंगे; गाज गिरने की क्या है वजह?

Panchayat Elections 2026 Update: 10 ग्राम प्रधान पंचायत चुनाव 2026 नहीं लड़ सकेंगे। पंचायतीराज विभाग ने इन सभी के खिलाफ वसूली पत्र जारी कर रखा है। जानिए पूरा मामला क्या है?
less than 1 minute read
• •
Jan 15, 2026
10 village heads stuck in gram panchayat audit may not be able to contest panchayat chunav 2026
बुरे फंसे 10 ग्राम प्रधान! पंचायत चुनाव 2026 भी नहीं लड़ सकेंगे? जानिए क्यों। फोटो सोर्स-AI

Panchayat Elections 2026 Update: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत के ऑडिट में फंसे 10 ग्राम प्रधान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

पंचायतीराज विभाग ने वसूली पत्र किया जारी

पंचायतीराज विभाग ने इन सभी के खिलाफ वसूली पत्र जारी कर रखा है। पंचायत चुनाव 2026 की प्रक्रिया शुरू है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम घोषित होने से पहले आरक्षण की प्रक्रिया (Reservation Process) को अंतिम रूप दिया जाना है।

10 ग्राम प्रधान और सचिवों को वसूली की नोटिस

जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में 10 ग्राम प्रधान और सचिवों को वसूली की नोटिस ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जारी है। ये ऑडिट आपत्तियां 2021-22 की हैं।

चुनाव लड़ने के सिर्फ दो ही विकल्प

DPRO ने कहा कि इसी तरह 2019-20 और 2020-21 की ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण ना कराने वाले ग्राम प्रधानों के खिलाफ भी वसूली पत्र जारी करने की तैयारी है। जिन पर ग्राम पंचायतों की धनराशि बकाया है, उनके सामने चुनाव लड़ने के सिर्फ 2 ही विकल्प हैं। वे वसूली धनराशि की अदायगी करें या उच्च न्यायालय से वसूली पर रोक का आदेश हो।

कौन से गांव शामिल

मवई में सेवढारा, शेरपुर, सोहावल में लहरापुर, बीकापुर में धरेठा दशरथपुर, देवापुर, मयाबाजार में अंकारीपुर, आलापुर अमौनी, तारुन में तारुन व जजवारा और मिल्कीपुर ब्लॉक में धमथुआ के ग्राम प्रधान और सचिव इस लिस्ट में शामिल हैं।

Updated on:
15 Jan 2026 02:53 pm
Published on:
15 Jan 2026 02:52 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला