Awadhesh Prasad on Manmohan Singh: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को हुआ। उनके निधन के बाद पुरे देश में शोक की लहर फैल गई। देश में सात दिन का शासकीय अवकास घोषित कर दिया गया। राजनीतिक गलियारों में उनके सम्मान की बात होने लगी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हो गया। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्हें अधिक सम्मान देना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था में बुनियादी बदलाव लाए। इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन के बाद जिस तरह की राजनीति हो रही है वो ऐसे महान व्यक्तित्व के लिए ठीक नहीं है।
अवधेश प्रसाद सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन के बाद आरोप लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया उनके सामान इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है।
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद सिंह ने आगे कहा कि उनके निधन के बाद ऐसी बातें कहना अच्छा नहीं है। यदि देश में सुधारों के लिए उनसे प्रेरणा ली जाती तो यह उस महान शख्सियत का सम्मान होगा। आज देश में कई समस्याएं हैं जिन पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।