Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और नम आंखों से अंतिम प्रणाम किया।