अयोध्या

Ram Tilakotsav: जनकपुर से अयोध्या तक पहुंचा राम-सीता के रिश्ते का अनमोल उपहार, 61 भार लेकर पहुंचे मेहमान

Ayodhya News: नेपाल के जनकपुर धाम से मेयर मनोज कुमार शाह के नेतृत्व में श्रद्धालु 61 भार और तिलक की सामग्री लेकर अयोध्या पहुंचे, आज भगवान राम का तिलकोत्सव होगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 11:56 AM IST
त्रेता युग की परंपरा आज भी कायम, जनकपुर से अयोध्या पहुंचा भगवान राम का तिलक (फोटो सोर्स :file photo अयोध्या धाम )
त्रेता युग की परंपरा आज भी कायम, जनकपुर से अयोध्या पहुंचा भगवान राम का तिलक (फोटो सोर्स :file photo अयोध्या धाम )

Lord Ram Tilak: भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन रिश्ते की परंपरा को एक बार फिर खास अंदाज में निभाने के लिए नेपाल के जनकपुर धाम से श्रद्धालुओं का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंचा है। जनकपुर धाम के मेयर मनोज कुमार शाह के नेतृत्व में आया यह Delegation अपने साथ भगवान श्रीराम के लिए 61 भार, तिलक की सामग्री, मिठाइयां, नए वस्त्र और कई तरह के वैवाहिक उपहार लेकर पहुंचा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर प्रतिनिधिमंडल का श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जय श्री राम और जय सियाराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

जनकपुर से अयोध्या तक पहुंची रिश्तों की मिठास

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के जनकपुर धाम से आए श्रद्धालु सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए अयोध्या पहुंचे। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई जनकपुर धाम के मेयर मनोज कुमार शाह कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीराम के लिए पारंपरिक मिठाइयां, वस्त्र, तिलक की सामग्री और विवाह से जुड़े उपहार भी लाए गए हैं। अयोध्या पहुंचने पर सभी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

आज विधि-विधान से होगा भगवान राम का तिलकोत्सव

जनकपुर धाम से आए प्रतिनिधिमंडल की ओर से आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का तिलकोत्सव पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ ही जनकपुर से आए प्रतिनिधि अयोध्यावासियों और श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को विवाह का निमंत्रण भी सौंपेंगे। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जनकपुर को माता सीता की जन्मस्थली और अयोध्या को भगवान श्री राम की नगरी माना जाता है।

त्रेता युग की परंपरा को आज भी निभा रहे श्रद्धालु

अयोध्या और जनकपुर के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह से जुड़ा गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्ता है। इसी रिश्ते को दोनों जगहों के श्रद्धालु आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाते आ रहे हैं। तिलक और विवाह के निमंत्रण की यह परंपरा दोनों धामों के बीच आपसी प्रेम, आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए दोनों धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा आसान होने से श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिल रही है। जनकपुर से अयोध्या पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल के आगमन से रामनगरी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027 से पहले अयोध्या पुलिस में बड़ा फेरबदल; 186 दरोगाओं को मिली नई तैनाती, SSP ने तत्काल ज्वाइन करने के दिए निर्देश

‘दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत’, सरयू-कमला एक्सप्रेस को लेकर इकबाल अंसारी ने जताई खुशी, PM मोदी और CM योगी को दी बधाई

UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं