अयोध्या

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा राम मंदिर माडल की तरह बनेगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन

राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा जब तक अयोध्या रेलवे स्टेशन का नया प्लेटफार्म बनेगा तब तक राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा कोई रोक नही सकता
2 min read
• •
Feb 20, 2018
Ayodhya Junction railway station will be like Ram Mandir model
Manoj Sinha


अयोध्या . फैजाबाद और अयोध्या जंक्शन पर रेल यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को इजाफा करने वाली योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के मंच से भाजपा के नेताओं और स्वयं रेल राज्यमंत्री ने भी कई बार ऐसी बातें भी कहीं जिनके सियासी निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं . मंगलवार को धार्मिक नगरी अयोध्या के रेलवे स्टेशन के सामने खाली मैदान में लगे मंच पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता सांसद विधायक मौजूद थे .कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की उपस्थिति थी , कार्यक्रम अयोध्या में था ऐसे में राम मंदिर मुद्दे का जिक्र ना हो ऐसा संभव ही नहीं था वह भी तब जब केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो .उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सौन्दर्यीकरण की केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की योजना की सराहना कि और रेल राज्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया ,इस दौरान विनय कटियार ने अयोध्या से नई दिल्ली तक नई ट्रेन चलाने की मांग भी कर डाली ,वही अपना संबोधन समाप्त करते हुए विनय कटियार ने उपस्थित जन समुदाय के मनोभाव को पढ़ते हुए एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक अयोध्या में नए रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म बनकर पूरा होगा तब तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा इसे कोई रोक नहीं सकता विनय कटियार का यह बयान सुनते ही भीड़ ने जमकर तालियां बजाई

राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा जब तक अयोध्या रेलवे स्टेशन का नया प्लेटफार्म बनेगा तब तक राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा कोई रोक नही सकता

राज्यसभा सांसद विनय कटियार के संबोधन के बाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करने आए मनोज सिन्हा ने आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना ,आयुष्मान योजना और सौभाग्य योजना के लंबे-चौड़े प्रोजेक्ट का जिक्र कर जनता के लिए विकास की गंगा बहाने का दावा किया ,मनोज सिन्हा ने कहा की देश में रेल सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सौ फ़ीसदी विद्युतीकरण का लक्ष्य तय किया गया है साल 2014 से पहले की सरकार की अपेक्षा अब ढाई गुना ज्यादा तेज रफ्तार से हम ट्रैक दोहरीकरण का काम कर रहे हैं . देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री अनवरत काम कर रहे हैं .अयोध्या के रेलवे स्टेशन को भव्य और सुंदर बनाने की बात करते-करते रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी भगवान राम के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जैसा मंदिर बनेगा मंदिर के ढाँचे का रेलवे स्टेशन भी बनकर भारतीय रेल द्वारा तैयार किया जाएगा .जिससे आने वाले श्रद्धालु इस बात का एहसास कर सकें कि वह राम नगरी अयोध्या में आ गए हैं ,मनोज सिन्हा का यह बयान सुनकर जमकर तालियां बजी और जय श्रीराम के नारे भी लगे . .

Published on:
20 Feb 2018 05:40 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला