15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल राज्य मंत्री मनोज सिंह ने अयोध्या रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए 80 करोड़ की परियोजना का किया शिलान्यास

अयोध्या रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ भी बनेगा प्रवेश द्वार स्वचलित सीढ़ी,लिफ्ट और वाई फाई की सुविधा से लैस होगा परिसर
2 min read
Google source verification
Manoj Sinha made project for renovation of Ayodhya Junction

Manoj Sinha

अयोध्या . मंगलवार को एक भव्य समारोह के दौरान धार्मिक नगरी अयोध्या में स्थित रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण की एक बड़ी योजना का शुभारंभ रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया . इस दौरान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विनय कटियार फैजाबाद के भाजपा सांसद लल्लू सिंह सहित फैजाबाद जनपद के विभिन्न विधानसभा सीटों से भाजपा विधायक और नगर निगम अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे . शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान रेल राज्य मंत्री ने अयोध्या रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण से जुड़ी 80 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की . जिसमें अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाने की योजना शामिल है . इसके अलावा रेल राज्य मंत्री ने फैजाबाद में स्वचालित सीढ़ी और रेलवे प्लेटफार्म पर लिफ्ट का लोकार्पण किया . इस मौके पर मंच पर अयोध्या रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित मॉडल का अवलोकन भी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने किया गया .

अयोध्या रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ भी बनेगा प्रवेश द्वार स्वचलित सीढ़ी,लिफ्ट और वाई फाई की सुविधा से लैस होगा परिसर


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अयोध्या रेलवे स्टेशन के निकट स्थित परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान रेल राज्य मंत्री ने मंच से उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या स्टेशन एक पौराणिक और आध्यात्मिक नगर में स्थित है .यह धार्मिक नगरी पूरे भारत में अमूल्य निधि के रूप में जानी जाती है .प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं जिनमें देशी और विदेशी श्रद्धालु शामिल होते हैं .अयोध्या पहुंचने का एक सरल और सुलभ मार्ग रेलवे है इसलिए अयोध्या रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से नवीन रूप दिया जाएगा . स्टेशन के द्वितीय प्रवेशद्वार का प्रावधान किया गया है जिसमें दो नए ऊपरगामी पुल शामिल होंगे .अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए स्टेशन और सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास किया जा रहा है और इस योजना के लिए 80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है .अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पश्चिम दिशा में एक अन्य द्वार भी बनाया जाएगा जिसका जुड़ाव एक्सप्रेस वे से होगा . धार्मिक नगरी अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला अयोध्या रेलवे स्टेशन आकर्षण का केंद्र रहेगा . नए रेलवे स्टेशन के बाहर निजी वाहनों के लिए विशाल पार्किंग की व्यवस्था की गई है ,इसके अलावा अयोध्या रेलवे स्टेशन पर भी स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट की व्यवस्था दी जाएगी . रेल राज्य मंत्री ने कहा जल्द ही इस योजना पर काम शुरू हो जायेगा .

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग