अयोध्या

अयोध्याः धर्मसभा में दिखे राम भक्तों के विभिन्न रंग, जश्न में डूबे सभी, देखें तस्वीरें

राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद की आयोजित धर्म सभा में देश के कोने-कोने से लाखों राम भक्त इकट्ठा हुए.
less than 1 minute read
Nov 25, 2018
VHP Dharmsabha
VHP Dharmsabha

अयोध्या .राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद की आयोजित धर्म सभा में देश के कोने-कोने से लाखों राम भक्त इकट्ठा हुए। पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बीच लोगों का आगमन हुआ। सभी ने धर्मसभा में बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। राम भक्तों के विभिन्न रूप को देख सभी बेहद खुश थे। कोई यहां नृत्य करते दिखा, तो कोई केसरिया झंडा लिए जय श्रीराम के नारे लगाते दिखा।

आपको बता दें कि धर्मसभा के मद्देनजर रामनगरी अयोध्या में सख्त पहरेदारी देखी गई। सड़कें और गलियां संगीनों के साये में रहे। सुरक्षाबलों ने पूरी अयोध्या को मानो छावनी में तब्दील कर दिया था। धर्मसभा के आयोजकों की ओर से तीन लाख राम भक्तों की भीड़ जुटने का दावा किया गया है। हालांकि, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार की ओर से अयोध्या में एक लाख लोगों के आने की बात कही गई।

इतने लोग किए गए तैनात-

निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अफसर के मुताबिक, सुरक्षा के लिए एक अपर पुलिस महानिदेशक, एक पुलिस उप-महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 पुलिस उपाधीक्षक, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल, 42 कंपनी पीएसी, पांच कंपनी आरएएफ, एटीएस कमांडो और ड्रोन तैनात किए गए थे।

Published on:
25 Nov 2018 07:17 pm