अयोध्या

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट: सभी 8 आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy Big Update: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। सभी 8 आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ा दी गई है।
2 min read
Jun 29, 2026
ayodhya ram mandir donation controversy big update judicial custody of all 8 accused extended
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy Big Update: अयोध्याके राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सोमवार को आरोपियों की पेशी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से किसी भी आरोपी की रिमांड की मांग नहीं की गई।

स्पेशल जज की अदालत में हुई सुनवाई

इस मामले की सुनवाई अयोध्या जिला न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश एवं स्पेशल जज (प्रिवेंशन ऑफ करप्शन) कोर्ट नंबर-1 के न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किए गए आरोपी

सुरक्षा व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया के तहत सभी आरोपियों को जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान किसी भी आरोपी को कोर्ट में शारीरिक रूप से पेश नहीं किया गया।

रिमांड की मांग नहीं, न्यायिक हिरासत जारी

सुनवाई के दौरान पुलिस ने किसी भी आरोपी से आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग नहीं की। ऐसे में अदालत ने सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 13 जुलाई तक के लिए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया।

राम मंदिर दान विवाद में आज का बड़ा अपडेट

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच फैजाबाद बार एसोसिएशन ने एक अहम बैठक कर बहुत बड़ा फैसला लिया है। वकीलों ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कई बड़ी चेतावनियां दी हैं जिसने अयोध्या के सियासी और प्रशासनिक हलकों में भारी हलचल पैदा कर दी है।

तीन दिन के भीतर अयोध्या छोड़ने का सख्त अल्टीमेटम

वकीलों के भारी आक्रोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चंपत राय अनिल मिश्रा और गोपाल राव को सीधे निशाने पर लिया है। वकीलों ने इन तीनों पदाधिकारियों को तीन दिन के भीतर अयोध्या छोड़ने का सख्त अल्टीमेटम दिया है। बार एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में ऐसा नहीं होता है तो वे पूरी अयोध्या को जाम कर देंगे और किसी भी बाहरी व्यक्ति को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा।

Updated on:
29 Jun 2026 04:37 pm
Published on:
29 Jun 2026 04:17 pm