
Ajay Rai Allegations on PMO, RSS and VHP: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai) ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Chadava Chori) मामले पर PMO, RSS और VHP पर निशाना साधा है। अजय राय ने आरोप लगाया कि RSS और VHP के लोग राम मंदिर चंदा एवं चढ़ावा चोरी में शामिल हैं। अजय राय ने कहा- ये सभी लोग चोर हैं।
UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा बयान दिया है। अजय राय ने कहा- कुछ दिन पहले इन्होंने ही कहा था कि चंपत राय निर्दोष हैं। VHP (विश्व हिंदू परिषद) के अध्यक्ष ने ही कहा था कि चंपत राय निर्दोष हैं, अब वे कह हैं कि वे चोर हैं। इसमें शामिल सभी लोग चोर हैं। चाहे वे विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हों या RSS के लोग हों…सभी लोग चोर हैं।
चंपत राय ने यह पैसा अपने लिए नहीं लिया। इस चोरी के तार RSS मुख्यालय से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक सभी को जोड़ते हैं। पूरा राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष की देखरेख में चलता है। चूंकि यह लूट हो रही है, इसलिए मामला PMO, RSS मुख्यालय और विश्व हिंदू परिषद से समान रूप से जुड़ा हुआ है। चंपत राय ने यह सुनिश्चित किया कि सभी को उनका उचित हिस्सा मिले। भगवान राम को चढ़ाए गए चंदे का पैसा सभी तक पहुंचा है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेजी से चल रही है। अब तक जांच टीम ने आरोपियों के पास से करीब 80 लाख रुपए और आभूषण बरामद किए हैं। अविनाश शुक्ला के पास से 20.39 लाख रुपए और गहने बरामद हुए हैं।
करुणेश पांडे के पास से 18.63 लाख रुपए, अनुकल्प मिश्रा के पास से 16.82 लाख रुपए, लवकुश मिश्रा के पास से 14.25 लाख रुपए, रमाशंकर मिश्रा के पास से 7.32 लाख रुपए और मनीष यादव के पास से 2 लाख रुपए बरामद हुए हैं।