अयोध्या

अयोध्या श्री राम मंदिर चंदा घोटाला: हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास बोले- दुर्भाग्यपूर्ण, स्वामी प्रसाद मौर्य को जूते मारने को कहा

Ayodhya Shri Ram Temple donation scam: अयोध्या में श्रीराम मंदिर दान पात्र घोटाले पर हनुमानगढ़ी के महंत ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष श्रीराम मंदिर के निर्माण को सहन नहीं कर पा रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य को जूते मारने की बात कही। 
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2026, 11:08 AM IST
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Ayodhya Shri Ram Temple donation scam: अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत ने श्रीराम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धैर्य रखिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा है कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भी जो दोषी होंगे उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बोले हिम्मत हो तो जिस तरह से श्रीराम और हनुमान महाराज पर बयान दिया है वैसे ही किसी दूसरे धर्म पर बयान दें। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत कर रहे थे।

राम भक्तों की प्राणों की आहुति के बाद मिला श्रीराम मंदिर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि विपक्ष के बहकावे में ना आए। 500 सालों की तपस्या के बाद और लाखों राम भक्तों की प्राणों की आहुति देने के बाद, जातिवाद को छोड़कर पूरब पश्चिम के हिंदू जब एक हुए तब श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है। यही विपक्ष को खटक रहा है और वह राजनीति कर रहा है। आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जो भी इस घटना में शामिल है उनकी भी गिरफ्तारी होगी।

जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा 

चंपत राय पर पूछे गए सवाल पर महंत राजू दास ने बताया कि जांच चल रही है जो भी दोषी होगा। उसे बक्शा नहीं जाएगा। फिर इसमें राजू दास ही क्यों ना हो? जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। श्रीराम मंदिर आस्था, समर्पण का विषय है। जिसके लिए सरल सनातनियों ने अपना बलिदान दिया है।

सनातनियों को टारगेट किया जा रहा

हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा कि बड़ी दुख का विषय है कि श्रीराम मंदिर के नाम पर सनातनियों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने सनातनियों से अपील की स्वामी प्रसाद मौर्य जहां भी मिले उसे जूते से मारना चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि यदि राम में शक्ति होती तो चोरी नहीं होती, हनुमान जी सूरज को निगल गए ऐसा कैसे हो सकता है? 

हिम्मत हो तो इस्लाम पर टिप्पणी करें 

राजू दास ने कहा कि ऐसे अपशब्दों का प्रयोग करना बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। उसके साथ हिंदू भी लगे हुए हैं। लेकिन यह हिंदू नहीं है हिंदूओं के सामने स्वामी प्रसाद मौर्य केवल श्रीराम, हनुमान जी महाराज, सनातन पर टिप्पणी कर रहा है। हिम्मत हो तो इस्लाम और दूसरे मजहब पर बोलकर दिखाएं। सनातन पर इसलिए टिप्पणी करता है कि हिंदू कुछ कर नहीं सकता है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Updated on:
27 Jun 2026, 11:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला