मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने न केवल रामलला का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया, बल्कि मंदिर परिसर के भव्य और दिव्य निर्माण कार्य को भी बड़ी उत्सुकता और श्रद्धा के साथ निहारा।
रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सुबह 11 बजे सरकारी विमान से अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे। वहां पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वे उनके साथ गेस्ट हॉउस गए फिर वहां से सीधे राम मंदिर पहुंच कर रामलला का दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चना किये।
इसके बाद सीएम नायडू मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला पहुंचे, जहां रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद सीएम नायडू ने पूरे राम मंदिर परिसर का भ्रमण किया और निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं को देखा।
इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनका स्वागत किया। वहीं जगतगुरु मध्वाचार्य ने सीएम नायडू को आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर परिसर में मौजूद राम भक्तों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया, जिसे उन्होंने हाथ जोड़कर स्वीकार किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बोले कि रामराज्य किसी भी सरकार के लिए बेंचमार्क है। 'स्पिरिचुअल वैल्यूज बनाने में राम मंदिर बहुत बड़ा रोल निभाएगा।