अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir: CM योगी ने रखी गर्भगृह की पहली शिला, राम मंदिर को बताया देश का राष्ट्रीय मंदिर

Ram Mandir in Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी ने शिलान्यास के बाद कहा कि अयोध्या में दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद ही हमें हमें गर्भगृह के शिला पूजन का शौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा।

2 min read
Jun 01, 2022

भगवान राम की नगरी अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह का शिला पूजन किया। इसके बाद मंत्रोच्चरण के साथ आधारशिला रखी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा। लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। राम मंदिर भारत की एकता का प्रतीक होगा। गौरतलब है कि रामलला की जन्मस्थली पर बनने वाले गर्भ गृह का आकार 20 फीट चौड़ा और 20 फीट लंबा होगा।

मंदिर का निर्माण तेजी से होगा : योगी

मुख्यमंत्री योगी ने शिलान्यास के बाद कहा कि अयोध्या में दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद ही हमें हमें गर्भगृह के शिला पूजन का शौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। अब राम मंदिर का निर्माण तेजी से होगा। सीएम ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियां लगी थीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर देश का राष्ट्र मंदिर होगा।

सीएम को रिसीव करने पहुंचे डिप्टी सीएम

इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री को रिसीव करने पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हुआ शुरू है। पहले चरण का काम राम जन्मभूमि परिसर में पूरा हो गया है। आज दूसरे चरण के क्रम में काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन राम भक्तों के लिए है खुशी का दिन। राम भक्तों को शुभकामना। हनुमान जी की कृपा से सब काम हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मंदिर निर्माण का साक्षी बन रहा हूं।

40 वैदिक आचार्य विधिविधान पूर्वक अनुष्ठान में जुटे

इस बीच रामजन्मभूमि परिसर में जारी सर्वदेव अनुष्ठान के क्रम में मंगलवार को रामार्चा पूजन का आयोजन हुआ। 40 वैदिक आचार्य विधिविधान पूर्वक अनुष्ठान में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंगलवार को पूरे दिन रामजन्मभूमि में हलचल रही। उधर, रामजन्मभूमि परिसर की भव्य सजावट की जा रही है। अतिथियों के बैठने के इंतजाम से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में अधिकारी जुटे हैं।

Updated on:
01 Jun 2022 11:46 am
Published on:
01 Jun 2022 11:42 am
Also Read
View All