अयोध्या

बड़ी खबरः सीएम योगी ने कहा- अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के बाद आज सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम अयोध्या कर दिया है।
2 min read
• •
Nov 06, 2018
Ayodhya
Ayodhya

अयोध्या। दक्षिण कोरिया की पहली महिला किम जुंग सूक की मौजूदगी में सीएम योगी अदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के बाद फैजाबाद का भी नाम बदल दिया गया। अब इसे अयोध्या कहा जाएगा। अयोध्या में भगवान राम के पिता राजा दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनेगा और अयोध्या में भगवन श्रीराम के नाम पर एयपोर्ट। सीएम योगी की इन तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा के बाद भी अयोध्यवासी खुश नहीं दिखे क्योंकि उन्हें राम मंदिर निर्माण के संबंध में बड़े ऐलान की प्रतीक्षा थी। योगी अदित्यनाथ ने भी दीपोत्सव के अवसर पर बड़ी खुशखबरी देने की घोषणा की थी, लेकिन अयोध्या में बहुप्रतिक्षित भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची मूर्ति की घोषणा नहीं हुई न ही राम मंदिर निर्माण के संबंध में कोई चर्चा हुई।

सीएम योगी इससे पहले भी कई बार इशारा कर चुके थे कि वो दीपावली के मौके पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान व बड़ा तोहफा देंगे। आज आखिरकार उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए फैजाबाद का नाम अयोध्या कर दिया है। हाल ही में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है। इससे पहले भी सरकार मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कर चुकी है। दर्जनों और जिन शहरों के नाम बदलने की तैयारी है। उनमें सुलतानपुर, मोहम्मदी और रनियां प्रमुख हैं।

सीएम योगी ने कोरिया की प्रथम महिला संग किया भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया-

इससे पहले सीएम योगी ने कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक संग 'रानी हो स्मारक' के शिलापट का अनावरण किया। कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक, राज्यपाल राम नाइक, बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन व सीएम ने अयोध्या पहुंचे भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया।

कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक ने सीएम योगी के साथ भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण का तिलक भी किया। सीएम योगी ने कहा कि भारत-दक्षिण कोरिया में मजबूत सांस्कृतिक सम्बंध होंगा।

Updated on:
06 Nov 2018 05:53 pm
Published on:
06 Nov 2018 05:53 pm
Also Read
View All
राम मंदिर आंदोलन के ऐतिहासिक सच का खुलासा! चंपत राय बोले- 1989 में दलित कार्यकर्ता कामेश्वर चौपाल ने रखी थी पहली ईंट

‘आगामी चुनाव लड़ने से इंकार’ अयोध्या पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा ऐलान

Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें