
Cm Yogi Adityanath
गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बार की तरह इस बार की दिवाली वनटांगियों के साथ मनाएंगे। 7 नवम्बर को दिन में वह जंगल तिनकोनिया नंबर-3 में वनटांगियों के साथ दीपोत्सव मनाएंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में शाम 4 से 6 बजे के बीच गणेश-लक्ष्मी पूजन होगा।
यह भी पढ़ें-
बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 7 नवंबर को दीपावली गोरखनाथ मंदिर में मनाएंगे। इस दिन मुख्यमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अपराह्न योगी वनग्राम तिनकोनिया में जनपद के सभी पांच वनटांगियां ग्राम रजही कैंप, रामगढ़ खाले, आमबाग, तिनकोनिया नम्बर तीन और चिलबिला के 895 परिवारों के साथ दीपावली मनाएंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर में दीपावली पर विशेष पूजन होगा। मुख्यमंत्री इस दीपवाली पर भी वनटांगियां परिवारों के लिए दीपावली के उपहार प्रदान करेंगे। मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। 8 नवम्बर को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Updated on:
06 Nov 2018 03:49 pm
Published on:
06 Nov 2018 03:49 pm
