28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में अमृत भारत एक्सप्रेस पर पथराव, सो रहे यात्री को सिर में लगी चोट, जांच में जुटी RPF

Amrit Bharat Express: सहजनवा-जगतबेला स्टेशन के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस पर पथराव से एक यात्री घायल हो गया। खिड़की खुली होने के कारण पत्थर उसके सिर पर लगा। गोरखपुर स्टेशन पर इलाज के बाद RPF और GRP ने जांच शुरू कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
bhind truck pickup accident up workers death lakhimpur

Gorakhpur News: यूपी में चलती ट्रेन पर पथराव का एक और मामला सामने आया है। सहजनवा-जगतबेला स्टेशन के बीच दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका गया। खिड़की खुली होने के कारण पत्थर कोच में सो रहे दिल्ली निवासी फैजान के सिर पर जा लगा। हादसे में उसका सिर फूट गया। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर रेलवे अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज कराया गया। मामले में RPF और GRP की टीमें पत्थर फेंकने वाले की तलाश कर रही हैं।