अयोध्या

अयोध्या पहुंचकर CM योगी ने रामलला के दर्शन किए, दीपोत्सव की तै​यारियों का लिया जायजा

CM Yogi visited Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने राम नगरी में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया।

2 min read
Oct 19, 2022
cm_yogi_visited_ayodhya_took_stock_of_the_preparations_for_deepotsav.jpg
अयोध्या पहुंचकर CM योगी ने रामलला के दर्शन किए, दीपोत्सव की तै​यारियों का लिया जायजा

CM Yogi visited Ayodhya: दीपावली के अवसर पर अयोध्या (Ayodhya) में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बुधवार को राम की नगरी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर निर्माण का अवलोकन करने के साथ ही यहां होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के सरयू तट पर बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उनके पहुंचते ही प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्त आदि जनप्रतिनिधियों सहित जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।

राम कथा परिसर से होगा दीपोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने यहां हकार अवनीश अवस्थी, पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नीतीश कुमार आदि संग मिलकर राम पैड़ी परिसा और राम कथा पार्क का निरीक्षण किया। वहीं दीपावली के शुभअवसर पर होने वाले दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र को ध्यान में रखते हुए मुक्त आकाशीय राम कथा पार्क में छाया करने की व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। दरअसल, 23 अक्टूबर को प्रस्तावित दीपोत्सव के छठे संस्करण का लोकार्पण इसी राम कथा परिसर से होनी है। जिसे ध्यान में रखते हुए सीएम ने निर्देश जारी किए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थ्ति रहेंगे।

राम पैड़ी पर 15 लाख दीए किए जाएंगे प्रज्वलित

बता दें कि सबसे पहले साकेत महाविद्यालय से राम कथा पर आधारित बारह से अधिक झांकियां शोभा यात्रा के रूप में करीब ढाई किलोमीटर की यात्रा करने के बाद यहां पहुंचेंगी। इसके बाद राम कथा पार्क में राज्याभिषेक के मंचन से दीपोत्सव का लोकार्पण किया जाएगा। सिर्फ राम पैड़ी पर ही 15 लाख दीए जलाए जाएंगे। उसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने राम कथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने साकेत महाविद्यालय परिसर की ओर रुख किया। यहां चल रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया।

जन्मभूमि परिसर में एक लाख दीप जलाने का लक्ष्य

गौरतलब है कि दीपोत्सव के अवसर पर राम जन्मभूमि परिसर में एक लाख दीप जलाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इन महत्वपूर्ण आयोजनों को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ने साकेत महाविद्यालय परिसर का विस्तृत जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने रामलला का दर्शन भी किया और मंदिर निर्माण का अवलोकन करने के साथ दीपोत्सव की दृष्टि से भी राम जन्मभूमि परिसर में तैयारियों की समीक्षा की। बता दें कि 23 अक्टूबर को इसी महाविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा तथा यहीं से दीपोत्सव का उद्घोष मध्यान्ह शोभा यात्राओं के प्रस्थान से होगा।

Published on:
19 Oct 2022 04:27 pm