अयोध्या

अयोध्या को कल मिल सकते हैं राम, योगी खत्म करेंगे वनवास

इस दिवाली पर अयोध्या में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, घर-घर जलेगा एक दीया राम के नाम का...
3 min read
Nov 05, 2018
yogi Adityanath
अयोध्या को कल मिल सकते हैं राम, योगी खत्म करेंगे वनवास

पत्रिका विशेष
महेंद्र प्रताप सिंह
अयोध्या. यूं तो भगवान राम की नगरी अयोध्या में सालों-साल से दिवाली मनती आयी है। लेकिन, पिछले साल से यहां की दीवाली कुछ खास हो गयी है। पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयूतट पर दीपमाला का आयोजन किया था। भगवान राम-सीता और लक्ष्मण की आकाशमार्ग से अयोध्या में अगुवानी की गयी थी। पूरी अयोध्या जगजग थी। लेकिन इस साल की दीपावली पिछले साल भी अलग होगी। इस बार बुधवार को पूरी अयोध्या में तीन लाख दीपक एक साथ जलेंगे। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि प्रत्येक दीपक कम से कम 40 मिनट तक अवश्य जले ताकि इसका विश्व रिकार्ड बन सके। इसके अलावा पहली बार ऐसा होगा कि किसी शहर के दीपोत्सव में किसी देश की प्रथम नागरिक खास मेहमान होंगी। यही नहीं छह देशों के कलाकार एक साथ रामलीला का मंचन करेंगे। यह भी अपने आप में अनूठा होगा।

अयोध्या में मनाए जा रहे दीपोत्सव की इस बार मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन की पत्नी किम जोंग सूक हैं। किम जोंग एक उच्च स्तरीय कोरियाई प्रतिनिधि मंडल के साथ 4 नवम्बर को भारत पहुंच चुकी हैं। किम जोंग सूक अयोध्या में सरयू तट पर स्थित रानी सूरीरत्ना (हौ ह्वांग-ओक) के स्मारक का शिलान्यास करेंगी। उनकी उपस्थिति अयोध्या और कोरिया के करीब 2000 वर्ष पुराने रिश्तों की याद ताजा कर देगी।

अयोध्या का कोरिया से पुराना नाता
दक्षिण कोरियाई इतिहासकार इर्यान की 'साम्गुक युसा' पुस्तक कोरिया और अयोध्या के रिश्तों को उजागर करती है। लगभग 48 ईसा पूर्व अयोध्या की राजकुमारी सूरी रत्ना नौका से दक्षिण कोरिया पहुंचीं थीं। उन दिनों कोरिया में 'काया' राजवंश का शासन था और किम सुरो वहां का राजा था। जिससे राजकुमारी हौ को प्रेम हो गया और दोनों वैवाहिक बंधन में बंधन गए थे। उस वक्त राजकुमारी सूरी रत्ना 16 वर्ष की थीं। कारक गोत्र के तकरीबन 60 लाख कोरियाई खुद को राजा सुरो और अयोध्या की राजकुमारी हौ का वंशज मानते हैं। आज वे खुद को किम सुरो की 72वीं पीढ़ी का बताते हैं। दक्षिण कोरियाई सरकार ने अपनी पूर्व रानी की स्मृति में अयोध्या में एक स्मारक भी बनवा रखा है। अब योगी सरकार जिसका कायाकल्प करने जा रही है।

छह देशों की रामलीला का मंचन
अयोध्या में इस बार छह देशों की रामलीला का एक साथ मंचन होगा। पहली बार रूसी रामलीला देखने को मिलेगी। रूस के अलावा कम्बोडिया, श्रीलंका, लाओस, त्रिनिदाद, इंडोनेशिया के कलाकार आए हैं।

15 रथों की भव्य झांकी
6 नवम्बर को भगवान श्रीराम की जिंदगी से जुड़े 15 रथों की भव्य झांकी निकाली जाएगी। साथ ही तीन लाख से ज्यादा दीप जलाकर दीपोत्सव को 'गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड' दर्ज कराया जाएगा। सीएम योगी ने इस बार प्रत्येक प्रदेशवासी एक दीपक राम के नाम का भी जलाने का आह्वान किया ताकि राम मंदिर को गति मिल सके। इस मौके पर देश-विदेश से आए अतिथि भी दीपदान करेंगे। का जमावड़ा दीपोत्सव कार्यक्रम में चार चांद लगा देगा।

दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति की घोषणा संभव
6 नवम्बर को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भव्य राम प्रतिमा बनाने का ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह 403 फीट की होगी। यह दुनिया में कांसे की बनी तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति होगी।

रामभक्तों को मिल सकती है अच्छी खबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दीपावली पर राम भक्तों को अच्छी खबर सुनाने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की घोषणा कर सकते हैं। भले ही मामला कोर्ट में है लेकिन वह विवादित ढांचे से सटी जमीन जो सम्पूर्ण मंदिर परिसर का मात्र 10 फीसदी भू-भाग है उस पर मंदिर बनाने के लिए विशेष अध्यादेश लान की घोषणा कर सकते ह। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती नरसिम्हा राव की सरकार ने अयोध्या विवाद के समय विवादति ढांचे से सटी लगभग 67 एकड़ भूमि को अधिगृहीत कर लिया था। इसमें न्यास समिति की 45 एकड़ भूमि भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो सरकार अब इसी जमीन पर कभी भी राम मंदिर निर्माण की घोषणा कर सकती है।

Updated on:
05 Nov 2018 05:49 pm
Published on:
05 Nov 2018 05:45 pm
Also Read
View All
‘वेतनभोगी साधु की भक्ति की बराबरी नहीं कर सकता’, राम मंदिर के CEO पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का बड़ा बयान

राम मंदिर ट्रस्ट के नए कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका कौन हैं? अशोक सिंघल से कनेक्शन और मंदिर से पुराना नाता

CEO Ram Mandir: S-400 से सीमा को सुरक्षित रखने वाले एयर मार्शल अब राम मंदिर की व्यवस्था पर रखेंगे पैनी नजर

Ram Mandir CEO: ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका, अब राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा; जानिए कैसा रहा करियर

राम मंदिर के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा की क्या होगी जिम्मेदारी? ट्रस्ट के कामकाज से लेकर भक्तों की सुविधाओं तक संभालेंगे ये बड़े मोर्चे